नहाते वक्त पड़ोसन का वीडियो बनाना चाहता था युवक, बाथरूम में छुपाया मोबाइल
वेंकटेश गुरुवार को चोरी छिपे पड़ोसी के घर में घुसा और बाथरूम के बाहर तरफ वेंटिलेटर के पास अपना फोन छुपाकर रख दिया। वह महिला को नहाते समय देखना चाहता था।
हैदराबाद। उस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस ने 23 साल के एक शख्स को पड़ोसी महिला का नहाते वक्त वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी एस. वेंकटेश ने पड़ोसी के बाथरूम में अपना फोन छुपा दिया था ताकि वीडियो रिकॉर्ड किया जा सके। लेकिन नहाने गई महिला ने बाथरूम में फोन देखा तो परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई।

पुलिस के मुताबिक, वेंकटेश गुरुवार को चोरी छिपे पड़ोसी के घर में घुसा और बाथरूम के बाहर तरफ वेंटिलेटर के पास अपना फोन छुपाकर रख दिया। वह महिला को नहाते समय देखना चाहता था और उसका वीडियो बनाना चाहता था। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने बाथरूम में जाते वक्त वेंटीलेटर के पास फोन देखा तो पहले परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। READ ALSO: हौज खास के पब में शराब पिलाकर जेएनयू की छात्रा से गैंगरेप
पुलिस ने बताया कि आरोपी वेंकटेश किराए के कमरे में रहता है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। गिरफ्तारी के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लियाय़ वह तिरुमालगिरि का रहने वाला है और बीते एक साल से हैदराबाद में रह रहा था। उसके खिलाफ महिलाओं के इज्जत से खिलवाड़ करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। READ ALSO: 16 साल के लड़के ने बच्चे को टुकड़ों में काटा, खा गया कई अंग












Click it and Unblock the Notifications