केजरीवाल के बचाव में उतरे सिसोदिया, कहा- केंद्र को केवल अपनी इमेज बचाने की फिक्र, बच्चों की चिंता नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर स्ट्रेन को लेकर किए गए ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय की जो प्रतिक्रिया आई उसका मनीष सिसोदिया ने कड़ाई से जवाब दिया है।
नई दिल्ली, 19 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर स्ट्रेन को लेकर किए गए ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय की जो प्रतिक्रिया आई उसका मनीष सिसोदिया ने कड़ाई से जवाब दिया है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी और केंद्र सरकार को विदेश में अपनी इमेज की जितनी चिंता है काश उतनी चिंता देश के बच्चों की होती। बच्चों की वैक्सीन तो इमेज के चक्कर में विदेश बेच आए और अब जब अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं बच्चों की चिंता करिए तो उस पर कुछ करने की बजाय फिर से विदेशी इमेज की चिंता में डूबे हैं।'

Recommended Video
उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किये। सिसोदिया ने आगे कहा, 'केजरीवाल जी ने दो चीजों की बात की - सिंगापुर के स्ट्रेन की और बच्चों की। केंद्र सरकार को सिंगापुर की चिंता हुई और केजरीवाल जी को बच्चों की।लंदन में नया स्ट्रेन आया तब भी केंद्र सरकार ने चेतावनी नहीं सुनी और आज देश के हालत सबको पता हैं। बीजेपी और केंद्र को सिर्फ़ सिर्फ विदेश की पड़ी है।-हमारे बच्चों की वैक्सीन कहां गई? विदेश -BJP किसके बचाव में आई? विदेश केBJP को विदेश प्रेम मुबारक लेकिन हमे सिर्फ हमारे बच्चों की चिंता है।'
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाए करीब 22 करोड़ रुपए, 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'मुद्दा सिंगापुर नहीं है, मुद्दा हमारे बच्चों की हिफाज़त का है। आज फिर केंद्र सरकार आने वाले खतरे को भांप नही पा रही और हमारे बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही दिखा रही है। केंद्र को सिर्फ विदेशों में अपनी इमेज मेकिंग की परवाह है। हमारा विदेश मंत्रालय जितनी तेज़ी से अरविंद केजरीवाल जी के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए सक्रिय हुआ उतना अगर दुनिया के देशों से वैक्सीन लाने में सक्रिय हुआ होता तो आज देश में बड़ों के साथ साथ बच्चों के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध होती।'
क्या कहा था विदेश मंत्रालय ने
मंगलवार को सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि मंगलवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा था कि सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद ख़तरनाक बताया जा रहा है, भारत में ये तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील है कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों और बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो। केजरीवाल के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए सिंगापुर ने भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया और कहा कि राजनेताओं को सच बताना चाहिए, सिंगापुर में वेरिएंट जैसा कुछ भी नहीं है। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केजरीवाल के बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इससे भारत-सिंगापुर के मैत्रीपूर्ण रिश्ते को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के बयान को भारत सरकार की राय नहीं माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications