प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना पीड़ितों के लिए जुटाए करीब 22 करोड़ रुपए, 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

मुंबई, मई 19। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने बढ़-चढ़कर लोगों की मदद के लिए फंड की घोषणा की है। इस बीच वर्ल्ड फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी कोरोना पीड़ितों के एक मदद जुटाई है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया है कि उन्होंने गिव इंडिया संस्था के साथ मिलकर करीब 22 करोड़ रुपए का फंड इकट्ठा किया है। प्रियंका ने बताया कि इस फंड के जरिए हम 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 422 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने में सक्षम हो गए हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर देश विदेश से मिली मदद के लिए भी लोगों का आभार जताया है।

Priyanka chopra

2500 लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल जाएगी

प्रियंका ने कहा है,'इकट्ठे हुए फंड से 500 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और 422 ऑक्सीजन सिलेंडर लेने में सक्षम हैं। इसके अलावा बताया कि 10 वैक्सिनेशन सेंटर के मैनपॉवर के लिए फंड का जुगाड़ हो गया है। इससे 6 हजार लोगों को वैक्सिनेशन हो जाएगा।' साथ ही 2500 लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा भी मिल पाएगी।

priyanka chopra

प्रियंका के फंड रेजर को विदेश से भी मिली मदद

आपको बता दें कि प्रियंका के फंड रेजर मिशन में कई हस्तियों ने सहयोग किया है। इसमें ह्यू जैकमैन, रिचर्ड मैडेन, रेस विदरस्पून जैसी कई सेलिब्रिटी ने अपना-अपना योगदान किया है। हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने तो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर लिखा था कि 'सपोर्ट इंडिया' भारत को हमारी मदद की जरूरत है।' इसके साथ ही प्रियंका के फंडरेजर का लिंक भी शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+