राहुल-प्रियंका हैं कौन? क्यों पहनी मेरी फोटो और नाम की टी-शर्ट? मिंता देवी ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल
124-Year Old Voter Minta Devi Controversy: सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंगलवार को संसद परिसर में एक महिला का नाम और तस्वीर अचानक चर्चा में आ गए। यह महिला हैं बिहार के सीवान की मिंता देवी, जिनका नाम कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे रखा गया। मामला तब गरमाया जब दावा किया गया कि चुनाव आयोग की मतदाता सूची में मिंता देवी की उम्र 100 साल से ज्यादा दर्ज है। दावा किया जा रहा है कि वोटर कार्ड में उनका डेट ऑफ बर्थ 1900 लिखा हुआ है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मिंता देवी को मतदाता सूची में 125 साल की उम्र के साथ दर्ज किया गया है, जो दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला से भी 9 साल ज्यादा है। मिंता देवी के उम्र को मुद्दा बनकर कांग्रेस नेताओं ने संसद में उनकी फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर प्रदर्शन किया। लेकिन खुद मिंता देवी कांग्रेस की इस 'हमदर्दी' से नाराज हो गईं और कांग्रेस नेताओं से तीखे सवाल पूछ डाले।

टी-शर्ट पर नाम और फोटो से भड़कीं मिंता देवी
प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने आगे की तरफ मिंता देवी की फोटो और नाम वाली टी-शर्ट पहनी, जबकि पीछे '124 Not Out' लिखा था। यह देखकर मिंता देवी नाराज हो गईं। उन्होंने सवाल किया, "ये लोग मेरे कौन हैं? प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे क्या लगते हैं? किसने उन्हें मेरा फोटो पहनने की इजाजत दी?"
ये भी पढ़ें: मतदाता सूची विवाद पर विवाद तेज, राहुल गांधी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, बीजेपी का पलटवार
उम्र को लेकर हुई गलती, सुधरवाने की मांग
मिंता देवी ने माना कि मतदाता सूची में उनकी उम्र को लेकर गलती हुई है और इसे ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि 15 जुलाई 1990 दर्ज है। उन्होंने सवाल किया, "जिसने ये विवरण भरा, क्या उसने आंख बंद करके किया? अगर सरकार की नजर में मेरी उम्र 124 साल है, तो फिर मुझे वृद्धावस्था पेंशन क्यों नहीं मिल रही?"
#WATCH | INDIA bloc MPs protested over SIR today by wearing T-shirts featuring the name Minta Devi, a voter allegedly listed as 124 years old in the EC's voter list.
In Siwan, Bihar, Minta Devi says, "...I came to know about this 2-4 days back...Who are they (Opposition MPs) to… pic.twitter.com/DiTUmvQXUj
— ANI (@ANI) August 12, 2025
कांग्रेस के 'हमदर्दी' वाले रवैये पर सवाल
मिंता देवी ने कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन पर भी सवाल उठाते हुए कहा, "मेरी उम्र पर ये लोग मेरे हमदर्द क्यों बन रहे हैं? ये सब नहीं होना चाहिए। मुझे सिर्फ अपनी जानकारी सही करवानी है।"
राहुल गांधी के प्रेजेंटेशन में भी हुआ जिक्र
मिंता देवी का मामला राहुल गांधी की उस प्रस्तुति का हिस्सा भी था, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग की हालिया ड्राफ्ट मतदाता सूची में गड़बड़ियों का आरोप लगाया। राहुल ने दावा किया था कि मिंता देवी को 124 साल की उम्र के साथ दर्ज किया गया है।
संसद परिसर में कई दलों का विरोध
मंगलवार को संसद के मकर द्वार के सामने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन, डीएमके के टीआर बालू, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले समेत कई नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें: कौन हैं रामकमल दास? कैसे हुए इनके 50 बच्चे? SIR में राहुल के दावे पर भड़के साधु-संतों ने खोला मोर्चा












Click it and Unblock the Notifications