मतदाता सूची विवाद पर विवाद तेज, राहुल गांधी ने EC पर लगाए गंभीर आरोप, बीजेपी का पलटवार
Rahul Gandhi: देश की संसद में इस समय लोकतंत्र की बुनियाद माने जाने वाले 'वन मैन, वन वोट' के सिद्धांत पर सियासी टकराव अपने चरम पर है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में एक बार फिर चुनाव आयोग को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की बुनियाद 'वन मैन, वन वोट' के सिद्धांत पर रखी गई है, यानी हर नागरिक को सिर्फ एक ही बार वोट डालने का अधिकार है।
राहुल गांधी के मुताबिक, यह व्यवस्था बनाए रखना चुनाव आयोग का संवैधानिक कर्तव्य है, लेकिन आयोग इस जिम्मेदारी को सही ढंग से नहीं निभा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची में राष्ट्रीय स्तर पर सुनियोजित तरीके से गड़बड़ियां की जा रही हैं और अब उनके पास इसका पुख्ता सबूत भी है।

दूसरी ओर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस को "भ्रम फैलाने की दुकान" करार देते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग फर्जी वोटरों को हटाने और सही वोटर आईडी जारी करने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। इस बयानबाज़ी ने संसद का माहौल और भी गर्मा दिया है।
ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस सरकार में वोट चोरी हुए', राहुल गांधी की पोल खोलने वाले मंत्री KN Rajanna की गई कुर्सी! कितने अमीर?
राहुल गांधी ने कहा, "हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और इसे हमेशा करते रहेंगे। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे, लेकिन अब हमारे पास सबूत मौजूद हैं कि यह गड़बड़ी राष्ट्रीय स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से हो रही है। चुनाव आयोग भी इस बात को जानता है और हम भी जानते हैं।" उन्होंने इस मामले को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इसे गंभीर मुद्दा करार दिया।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "There are several seats. It is being done systematically on a national level. Election Commission knows this, and we also know. Earlier, there was no proof, but now we have the proof... We are protecting the… pic.twitter.com/hfh1bmisN2
— ANI (@ANI) August 12, 2025
राष्ट्रीय स्तर पर गड़बड़ी का दावा
राहुल गांधी का आरोप है कि कई सीटों पर वोटर लिस्ट में हेरफेर की जा रही है और यह सिर्फ इक्का-दुक्का मामलों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में सुनियोजित तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अनियमितताओं से मतदाता सूची की पारदर्शिता खत्म होती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का पलटवार
राहुल गांधी के इन आरोपों पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में पागलपन की हद तक पहुंच गई है और अब यह भ्रम फैलाने की दुकान बन चुकी है।"
मनोज तिवारी ने संसद में विपक्षी सांसदों के पहनावे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि विपक्षी सांसद '124' लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर आए थे। जब उन्होंने पूछा कि इसका मतलब क्या है, तो जवाब मिला कि 124 साल की एक महिला, जिनका अब निधन हो चुका है, का वोटर आईडी कार्ड जारी किया गया था।
#WATCH | Delhi: BJP MP Manoj Tiwari says, "Congress has gone crazy opposing PM Modi and has become a shop of confusion. Today, they (opposition MPs) came to the House wearing T-shirts with 124 written on them. When I asked what it is, they told me that a 124-year-old woman, who… pic.twitter.com/OWmEj0lnwx
— ANI (@ANI) August 12, 2025
फर्जी वोटर हटाने के लिए चल रहा विशेष अभियान
बीजेपी सांसद ने कहा कि यही वजह है कि चुनाव आयोग 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) अभियान चला रहा है। इस प्रक्रिया के तहत फर्जी वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं, सही वोटर आईडी जारी की जा रही है और ऐसे मतदाताओं को चिन्हित किया जा रहा है जो एक से अधिक स्थानों पर वोट डालते हैं। तिवारी के अनुसार, इस सख्त कार्रवाई से चुनाव प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी होगी और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने वालों पर अंकुश लगेगा।
लोकसभा में गरमाया माहौल
इस पूरे मुद्दे पर लोकसभा में माहौल गरमा गया। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए, जबकि सत्तारूढ़ दल ने इसे विपक्ष का झूठा प्रचार बताया। आने वाले दिनों में यह विवाद और भी गहराने के आसार हैं, क्योंकि दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात को सही साबित करने के लिए नए तथ्य और तर्क पेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: SC के आदेश पर राहुल गांधी ने जताई आपत्ति, दिल्ली-एनसीआर के कुत्तों को हटाने के फैसले को बताया 'कठोर'












Click it and Unblock the Notifications