विवादों में घिरा सपना चौधरी का पहला बॉलीवुड गाना, मेकर्स को मिला कानूनी नोटिस

पुल्कित सम्राट की आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंस गई है। फिल्म का अभी केवल एक ही गाना रिलीज हुआ हो जो अब विवादों में घिर गया है। 'वीरे दी वेडिंग' का आइटम नंब 'हट जा ताऊ' को लेकर गायक विकास कुमार ने कानूनी नोटिस भेजा है।

नई दिल्ली। पुल्कित सम्राट की आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज से पहले ही मुश्किलों में फंस गई है। फिल्म का अभी केवल एक ही गाना रिलीज हुआ है, जो अब विवादों में घिर गया है। 'वीरे दी वेडिंग' का आइटम नंब 'हट जा ताऊ' को लेकर गायक विकास कुमार ने कानूनी नोटिस भेजा है। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का ये पहला बॉलीवुड गाना है।

Sapna Choudhary

गायक विकास कुमार ने वीरे दी वेडिंग के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजते हुए चोरी का आरोप लगाया है। विकास कुमार का कहना है कि ये गाना सबसे पहले उन्होंने गाया था और मेकर्स ने उनकी इजाजत के बिना गाने का इस्तेमाल फिल्म में किया। उन्होंने कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन करने पर मेकर्स को कानूनी नोटिस भेज मुआवजे की मांग की है।

विकास कुमार ने मेकर्स से माफी की भी मांग की है। उनके वकील ने कहा, 'उन्हें विकास कुमार से माफी मांगनी होगी और हरजाने के तौर पर 7 करोड़ रुपये दें। वो उनकी मर्जी के बगैरा गाने का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो एक हफ्ते बाद उनके खिलाफ आपराधिक एक्शन लिया जाएगा। हमने सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी को भी शिकायत दर्ज कराई है।' बता दें की आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में पुल्कित सम्राट और कीर्ति खरबंदा मुख्य किरदार में हैं।

ये भी पढ़ें: टल्ली होकर बॉलीवुड में आईं सपना चौधरी, वायरल वीडियो में खुली पोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+