Video: टल्ली होकर बॉलीवुड में आईं सपना चौधरी, वायरल वीडियो में खुली पोल
बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद से ही सपना चौधरी के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहे थे। फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। अपने ठुमकों से सभी को दीवाना बना चुकीं हरियाणा की शान सपना का नया गाना रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद से ही सपना चौधरी के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहे थे। फैंस का ये इंतजार खत्म हो गया है। अपने ठुमकों से सभी को दीवाना बना चुकीं हरियाणा की शान सपना का नया गाना रिलीज हो गया है। सपना का ये नया गाना 'हट जा ताऊ' आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'वीरे की वेडिंग' का है। रिलीज होते ही ये वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

सपना चौधरी ने की बॉलीवुड में एंट्री
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद बॉलीवुड फिल्मों में बिजी हो गई हैं। उनका पहला गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सपना ने पुलकित सम्राट और कीर्ति खरबंदा की आने वाली फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में आइटम नंबर किया है। गाना पुराने हरियाणवी हिट गाने 'हट जा ताऊ' का रिमिक्स है जिसे सुनीधी चौहान ने गाया है।

टल्ली होकर नाच रही हैं सपना
फैंस को इसमें सपना का वही अंदाज दिखेगा जो उनके डांस शो में दिखता है। गुलाबी रंग की खूबसूरत पोशाक में सपना के ठुमकों ने गाने में जान डाल दी है। इस गाने में उनके साथ फिल्म की हिरोइन कीर्ति खरबंदा भी नजर आ रही हैं। 'वीरे की वेडिंग' फिल्म 9 मार्च को रिलीज होने वाली है।
देखिए सपना का 'टल्ली डांस'
सपना चौधरी का गाना 'हट जा ताऊ' यूट्यूब पर 15 फरवरी को रिलीज किया गया था और एक ही दिन में वीडियो पर 21 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। वीडियो फिलहाल यूट्यूब के टॉप 10 ट्रेंडिंग वीडियो में शुमार हो गया है। लोगों को सपना का ये टल्ली अंदाज काफी पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications