कौन हैं रेणुका पवार, जो बन गई हैं हरियाणा की नई म्यूजिक सनसनी
नई दिल्ली। हरियाणवी(Haryana) म्यूजिक इंडस्ट्री में बागपत के एक छोटे से कस्बे की सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Pawar)नई सनसनी बनकर उभरी हैं। रेणुका पंवार की तुलना सुपरहिट हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी से भी करने लगे हैं। '52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) सॉन्ग फेम हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Panwar) ने हाल ही में अपना नया गाना 'काला दामन' (Kala Daman) और 'छन छन' रिलीज कर दिया है।

52 गज का दामन से मिला फेम
रेणुका पंवार के गाने 52 गज का दामन ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया था। 3 महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को 48 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वेडिंग सीजन ये गाना डीजे की शान बना हुआ है। रेणुका पंवार बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे की रहने वाली हैं।17 साल की उम्र में अपनी अलग पहचान बना चुकीं रेणुका पंवार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की एक पॉप्युलर और उभरती हुई सिंगर हैं।

बागपत की रहने वाली हैं सपना चौधरी
रेणुका पंवार का कहना है कि बेटियां तब आगे बढ़ेंगी, जब परिवार साथ देंगे। मेरे परिवार ने मेरा बहुत साथ दिया है। रेणुका पंवार एक के बाद एक शानदार गाने दे रही है। उनके फालोअर में तेजी से इजाफा हो रहा है। रेणुका अधिकतर अपने गानों में एक्टिंग भी करती हैं। गाने को दर्शकों द्वारो खूब पसंद किया जा रहा है, साथ ही रेणुका पंवार के फैन फालोइंग भी बढ़ रही है।

सपना चौधरी के साथ इस गाने में साथ दिखीं थी रेणुका
सिंगर रेणुका पंवार आजकल एक के बाद एक हिट गाने दे कर धमाल मचा रही हैं। रेणुका के 'काला दामन' (Kala Daman Song) को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। रेणुका पंवार (Renuka Panwar) के इस गाने को व्हाइट हिल धाकड़ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 'काला दामन' (Kala Daman) के बोल योगी अंजाना ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत फॉक बीट योगी ने दिया है। गुनबीर सिंह सिद्धू और मनमोर्ड सिद्धू ने इसे प्रोड्यूस किया है। के डी ने गाने में परफॉर्म किया है।

रिलीज हुए रेणुका के ये दो गाने
वहीं रेणुका पंवार के दूसरे गाने का नाम 'छन छन' है। इसका म्यूजिक काफी अच्छा है। इसे लिखा है दक्ष कंबोज खेड़ा ने और गुलशन ने संगीत दिया है। इस गाने को रेणुका पंवार, केय डी और एके जट्टी पर फिल्माय गया है। इस गाने को तीन ही दिनो में करीब 10 लाख व्यूज मिल गए थे। हरियाणवी म्यूजिक को पसंद करने वाले इसे शेयर भी कर रहे हैं। रेणुका अभी तक 52 गज का दामन से लेकर चटक मटक और हरियाणवीं बीट जैसे हिट गाने दे चुकी हैं। रेणुका पंवार चटक मटक सॉन्ग में सपना चौधरी के साथ नजर आईं थीं।












Click it and Unblock the Notifications