Bhabi ji Ghar Par Hai: शो में नई 'गोरी मेम' नेहा पेंडसे की हुई एंट्री, जानिए ऑनस्क्रीन पति की क्या है फीलिंग्स
Bhabi ji Ghar Par Hai Show: टेलीविजन के फेमस कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hai) में नई गोरी मेम यानी अनीता भाबी की एंट्री हो चुकी है। आपको बता दें कि पिछले पांच सालों से शो में अनीता भाबी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने पिछले साल शो को अलविदा कह दिया था। सौम्या टंडन की जगह अब एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Neha Pendse) ने ले ली है। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया जिसमें नेहा पेंडसे अपनी कातिलाना अदाओं से मोहल्ले वालों पर कहर ढाती नजर आ रही हैं।

'विभूति नारायण' ने की नई ऑन-स्क्रीन पत्नी की तारीफ
'भाबीजी घर पर है' ने 'अनीता भाबी' के रोल में नेहा पेंडसे की एंट्री से शो के अन्य किरदार भी बहुत खुश हैं। फेमस कॉमेडी शो में 'गोरी मेम' के ऑन-स्क्रीन पति विभूति नारायण मिश्रा (Vibhuti Narayan) यानी एक्टर आसिफ शेख (Aasif Sheikh) ने एक इंटरव्यू में नेहा पेंडसे की तारीफों के पुल बांधे। आसिफ शेख ने कहा कि 'भाबीजी घर पर है' शो में अगली अनीता भाबी कौन होंगी इसको लेकर काफी चर्चाएं थीं।

गोरी मेम के लिए बिल्कुल फिट हैं नेहा पेंडसे
आसिफ कहते हैं, शो के मेकर्स को 'भाबीजी घर पर है' की गोरी मेम के लिए एक नाम पर फैसला लेना जरूरी थी। मैं खुद एक सीन के जरिए ऑडिशंस का लगातार हिस्सा बना रहा, अनीता भाबी की खोज जारी रही। मैं ऑडिशंस में इस लिए सीन रिक्रिएट करता था ताकि ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का पता चल सके। मजाक से हटकर, जैसे ही मैंने नेहा के साथ शॉट किया, तो मुझे और मेकर्स को समझ आ गया कि यही वह एक्टर हैं जो इस कैरेक्टर में फिट बैठेंगी।

दर्शकों को पसंद आएंगी नई अनीता भाबी
आसिफ शेख ने कहा, 'नेहा पेंडसे के आत्मविश्वास और कॉमेडी की समझ ने मुझे खुशी से भर दिया था, अनीता भाबी उर्फ गोरी मेम के लिए उनका चुनाव हम सबका निर्णय था।' उन्होंने आगे कहा, नेहा पेंडसे आत्मविश्वास से भरी हुई हैं, उन्होंने अब तक जितने भी शॉट्स दिए हैं वह बहुत ही खूबसूरत थे। निस्संदेह वह अनिता की भूमिका के लिए बिलकुल सही पसंद हैं। शो में उनकी एंट्री को दर्शक भी खूब पसंद करेंगे, हम सभी भी उनके साथ शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कौन हैं नेहा पेंडसे?
बता दें कि नेहा पेंडसे ने 'मे आई कम इन मैडम?' (May I Come In Madam?) से सुर्खियां बटोरी थीं। यह शो साल 2017 में आखिरी बार टेलीकास्ट किया गया था। नेहा पेंडसे के टीवी के विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस 12 में भी देखा जा चुका है, उन्होंने शो में दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल की थी। नेहा एक बहुत फेमस एक्ट्रेस हैं, उन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: दूसरी बार पापा बनने वाले हैं कपिल शर्मा, पत्नी की देखभाल के लिए शो से लेंगे छुट्टी, खुद किया कंफर्म












Click it and Unblock the Notifications