सिंहस्थ कुंभ 2016: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी लगाई आस्था की डुबकी
उज्जैन। आज से आस्था का पावन पर्व सिंहस्थ महाकुंभ की शुरूआत हो गई है। आज इसका पहला स्नान हुआ जिसमें आम से लेकर खास लोगों ने भाग लिया। आज करीब 35 लाख लोगों ने सिंहस्थ में क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाने पहुंचे जिसमें कांग्रेस नेता राजा दिग्विजय सिंह भी शामिल थे।
आपको बता दें कि मोक्षदायनी क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित सिंहस्थ कुंभ 22 अप्रैल से शुरु होकर 21 मई तक चलेगा। इस धार्मिक पर्व पर सरकार करीब तीन हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। राज्य सरकार का अनुमान है कि इस आयेाजन में लगभग पांच करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं जिनकी सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।













Click it and Unblock the Notifications