Pics: उज्जैन में सिंहस्थ के नजारे, आस्था और संस्कृति का संगम
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में आस्था का महापर्व शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इस समय पूरा उज्जैन विश्वास और संस्कृति की चादर से ढका हुआ है तो वहीं भगवा रंग ने परंपरा की चादर को और चोखा कर दिया है। चारों ओर धर्म, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।
सिंहस्थ कुंभ मेला में पहुंचे विवादित गुरू स्वामी नित्यानंद, मिला सबसे बड़ा कैंप
आईये नीचे तस्वीरों में देखते हैं उज्जैन में सिंहस्थ के नजारे को..

22 अप्रैल से सिंहस्थ कुंभ की शुरूआत
धार्मिक नगरी उज्जैन में 22 अप्रैल से सिंहस्थ कुंभ की शुरूआत हो रही है।

सुरक्षा कड़ी
इस कुंभ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।

धर्म, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति
महाकाल की नगरी में इस समय धर्म, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।

लोक संगीत और लोक कलाकारों की धूम
इस पर्व में केवल भक्त गण ही नहीं पहुंच रहे हैं बल्कि लोक संगीत और लोक कलाकारों की भी धूम है।

सुगम यातायात
इस पर्व के सुगम यातायात के लिए प्रशासन ने हर मिनट पर बसें चलाने की व्यवस्था की है।












Click it and Unblock the Notifications