सिंहस्थ कुंभ 2016 : अमित शाह ने लगाई क्षिप्रा में डुबकी, देखें तस्वीरें
इंदौर। आज सिंहस्थ कुंभ में पर्व स्नान है, जिसके लिए आज लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाई है जिसमें एक डुबकी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की भी है। मालूम हो कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज सुबह इंदौर पहुंचे थे जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें रिसीव किया।
उसके बाद सड़क मार्ग से अमित शाह अपने लश्कर के साथ उज्जैन के सिंहस्थ पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र क्षिप्रा में डुबकी लगाई और वाल्मीकि धाम के सभी साधुओं को माला पहनाकर सम्मान किया।
आपको बता दें कि सिंहस्थ कुंभ के दौरान 10 स्नान तिथियां तय की गई थी। इसमें तीन शाही स्नान और सात विशेष पर्व स्नान शामिल थे। सिंहस्थ महाकुंभ में अभी तक दो 'शाही स्नान' एवं दो 'विशेष पर्व स्नान' हो चुके हैं।
देखें तस्वीर..













Click it and Unblock the Notifications