सिंहस्थ कुंभ 2016: पहले शाही स्नान में सीएम शिवराज सिंह ने भी पत्नी संग लगाई डुबकी
उज्जैन। शुक्रवार को आस्था के पावन पर्व सिंहस्थ महाकुंभ की शुरूआत हो गयी। पहले शाही स्नान के लिए करीब 35 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इन डुबकियों में एक डुबकी सीएम शिवराज सिंह की भी थी जो अपनी पत्नी संग कुंभ पहुंचे थे। दोनों पति-पत्नी ने पहले स्नान किया और उसके बाद वहां शिवलिंग की पूजा भी की।
आपको बता दें कि मोक्षदायनी क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित सिंहस्थ कुंभ 22 अप्रैल से शुरु होकर 21 मई तक चलेगा। इस धार्मिक पर्व पर सरकार करीब तीन हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। राज्य सरकार का अनुमान है कि इस आयेाजन में लगभग पांच करोड़ श्रद्धालु आ सकते हैं जिनकी सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं।













Click it and Unblock the Notifications