दिल्ली के रेस्टोरेंट में सिख युवक को एंट्री से रोका, सोशल मीडिया पर बताई हैरान कर देने वाली वजह

नई दिल्ली। दिल्ली के वी कुतुब रेस्तरां में एक सिख व्यक्ति को उसके धर्म के कारण प्रवेश नहीं मिलने का मामला सामने आया है। सिख व्यक्ति परनाम साहिब ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए रेस्तरां के कर्माचारियों पर उनके और उसके मित्र के साथ शनिवार रात दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। परनाम ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि 'आज देर शाम मुझे और मेरे मित्रों को वेबकुतुब के परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि मैं सरदार हूं। यह भी कारण बताया गया कि मैं अन्य हिंदू ग्राहकों की तरह पर्याप्त रूप से कूल नहीं हूं।'

 Sikh man did not get entry in We Qutub restaurant in delhi

परनाम ने आरोप लगाया कि उनके महिला मित्रों के साथ रेस्तरां के काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने बुरा बर्ताव किया और उसके बोलने का रवैया भी ठीक नहीं था। परनाम ने कहा कि काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने कहा कि हम सिख लोगों को लाउंज में प्रवेश नहीं करने देते और वह उनका मोटो है। हालांकि बाद में उसने अपने इस दलील में सुधार करते हुए कहा कि उसे मेरा पिंक शर्ट पसंद नहीं था।

मीडिया से बात करते हुए परनाम ने कहा कि इंस्टाग्राम पर घटना के बारे में पोस्ट डालने के बाद रेस्तरां के मालिक हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि घटना को लेकर उनको दुख हो रहा है। उन्होंने मुझसे इंस्टाग्राम पर भी संपर्क किया। परनाम ने कहा कि हम बीच का रास्ता निकाल कर इस मामले को उनकी माफी के साथ खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि जब हमने घटना को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला तो कई लोगों ने कुतुब में इसी तरह की घटना के बारे में मुझे बताया है।

परनाम ने कहा कि रेस्तरा के मालिक दुबई में है और उसे सॉरी बोलने की कोई फिक्र नहीं है। उसे इस घटना के बारे में कोई चिंता भी नहीं है। परनाम ने कहा कि हमने उनसे कहा कि आप एक आधिकारिक माफी पोस्ट करें और 100 गरीब बच्चों को लंगर खिलाएं। हम भी उनसे बात कर रहे हैं कि क्योंकि मैं यह नहीं चाहता कि जो मेरे साथ हुए वो किसा और के साथ भी हो। हालांकि अभी तक रेस्तरां के मालिक की ओर से इस घटना को लेकर कोई जवाब नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- बाल, दाढ़ी सफेद करा न्यूयॉर्क जाने की फिराक में था यात्री, CISF ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+