बाल, दाढ़ी सफेद करा न्यूयॉर्क जाने की फिराक में था यात्री, CISF ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक न्यूयॉर्क जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। दरअसल 32 वर्षीय इस यात्री ने एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने के लिए अपने अपने बाल को सफेद रंग से कलर कराया था, जिससे कि वह खुद को 80 वर्ष का बूढ़ा दिखा सके। आरोपी यात्री के फर्जी पासपोर्ट के जरिए न्यूयॉर्क जाने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार यात्री का नाम जयेश पटेल है, जोकि गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है।

delhi airport

जयेश पटेल ने अपने बाल और दाढ़ी को सफेद रंग से कलर कराया था, वह व्हीलचेयर पर दिल्ली के एयरपोर्ट पर न्यूयॉर्क की फ्लाइट बोर्ड करने के लिए पहुंचा। आरोप है कि उसने अमरीक सिंह के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था, जिसमे उसने खुद को 81 वर्ष का दिखाया है। सीआईएसएफ के अधिकारियों को यह यात्री कुछ संदिग्ध लगा तो ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जांच की। इस दौरान जयेश ने व्हीलचेयर से खड़े होने में असमर्थता जाहिर की और वह सुरक्षाकर्मियों से आंख भी नहीं मिला रहा था।

संदिग्ध स्थिति को देखकर सुरक्षाकर्मियों ने यात्री की तलाशी शुरू की और उससे सघन पूछताछ की, जिसके बाद जयेश की असल पहचान सामने आई। सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया कि यात्री दिखने में और उसके शरीर की त्वचा उसके पासपोर्ट में दर्ज जानकारी से बिल्कुल अलग थी, यह आदमी जीरो पॉवर का चश्मा पहने हुए था, जिससे कि वह अपनी उम्र को छिपा सके। जिसके बाद यात्री को इमिग्रेशन के अधिकारियों को सौंप दिया ग या, जिससे कि उसकी आगे की जांच हो सके। आरोपी यात्री की अभी भी जांच चल रही है, साथ ही यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आखिर उसने क्यों अपनी उम्र छिपाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+