Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला का सफ़र, कभी एंग्री यंग मैन तो कभी बन गया वन मैन आर्मी!
बेंगलुरू। टीवी रियलिटी शो (TV Reality Show) बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) में 140 दिनों के लंबे सफ़र के बाद विजेता बनकर उभरे टीवी एक्टर और मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अब किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बिग बॉस के घर में पूरे 140 दिन तक गुजारे समय में सिद्धार्थ शुक्ला अपनी सादगी और साफगोई के खूब पसंद किए गए और उनकी यही खूबी उन्हें बिग बॉस 13 के भावी विजेता के कतार में बहुत पहले ही खड़ा कर दिया था।

अनुमानों, कयासों और अटकलों में पूरे 140 दिन तक सिद्धार्थ शुक्ला सभी 21 प्रतियोगियों में यूं ही आगे नहीं चल रहे थे। बिग बॉस के घर में रहते हुए कसी गई हर कसौटी पर खरे और खड़े रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने किसी भी एक मौके पर नाटकीय नहीं दिखे। शायद यही उनकी खूबी दर्शकों को उनका मुरीद बना रखा था, जो बिग बॉस 13 सीजन के पहले दिन से आखिरी दिन यानी 140 दिन तक बरकरार रहा।

बिग बॉस 13 प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला की खासियत थी कि उन्होंने अपने व्यक्तित्व पर सेलिब्रेटीज वाली छवि हावी नहीं होने दिया। जब गुस्सा तो एंग्री यंग मैन बन गए, जब प्यार किया तो चॉकलेटी हीरो में तब्दील हो गए, जब हंसाने पर आए तो स्टैंडअप कॉमेडियन नज़र आए, गेम खेला तो एक बड़े गेमर बन गए, दोस्ती पर आए तो दोस्ती के मिसाल बन गए, दुश्मनी पर उतरे तो रैम्बो बन गए और टॉस्क पर तो वनमैन आर्मी बन गए।

बतौर प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला का रवैया बिग बॉस के घर बिल्कुल सहज दिखा। उन्होंने घर के अंदर सेलिब्रेटी के टैंटरम को हावी नहीं होने दिया। पूरे सीजन शॉर्ट्स में नज़र आए सिद्धार्थ को बहुत कम बार मेकअप में देखा गया। अक्सर बिखरे बालों और उखड़े चालों में दिखे सिद्धार्थ शुक्ला की असलियत झांक रही थीं, जो संभवतः दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की गई।

रियलिटी शो बिग बॉस के इतिहास के सबसे सफल और लंबे सीजन में शुमार हो चुके बिग बॉस का 13वां सीजन कई मायनों में अलहदा रहा। बिग बॉस के 13वें सीजन पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए पहली बार 105 से 140 दिनों में पहुंच गई। यह पहला सीजन था, जिसमें कप्तान के लिए एक अलग आलीशान कमरा तैयार किया गया था।

यह पहला सीजन था जब प्रतियोगियों के कनेक्शन को बिग बॉस के घर में ठहराया गया। यह पहला सीजन था जब प्रतियोगियों को अभद्र भाषा के प्रयोग और बल प्रयोग पर बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया। यह पहली सीजन था जब आधा दर्जन से अधिक प्रतियोगियों को हिंसक व्यवहार के चलते उंगलियों मे फ्रैक्चर हुए।

यह पहला सीजन था जब बिग बॉस के घर के साथ एक साथ तीन-तीन जोड़ियां बाहर निकली, यह पहला सीजन था जब तीन-तीन जोड़ियों का हुक अप और ब्रेक हुआ और यह पहला सीजन था जब होस्ट सलमान खान को घर की सफाई के लिए घर में आना पड़ा। यह पहला सीजन था जब सलमान खान को रश्मि-अरहान और आसिम-हिमांशी के बीच बाप के प्यार में विलेन बने नज़र आए।

लेकिन यह पहली बार नहीं है जब टीवी रियलिटी शो बिग बॉस पर बायस्ड और स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगा है। ट्रोलर्स बिग बॉस के 13वें सीजन के विजेता बनकर उभरे सिद्धार्थ शुक्ला के व्यक्तित्व पर सवाल उठाते हुए उनके दावेदारी पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए शो पर फेवरिज्म का आरोप लगा रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग वो हैं, जो शो में प्रतियोगी रहे किसी एक प्रतियोगी के फैन थे अथवा पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी अथवा विजेता रह चुके हैं।

ट्रोलर्स सिद्धार्थ शुक्ला के एग्रेशिव रवैये पर सवाल उठाते हुए उनकी विजेता ट्रॉफी पर लानत-मलानत कर रहे हैं, लेकिन ट्रोलर्स और दूसरे रनरअप प्रतियोगियों के समर्थक यह भूल गए हैं कि रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता का चुनाव पब्लिक के वोटों के जरिए होती है। ट्रोलर्स में वो लो भी शामिल हैं, जो खुद बिग बॉस का टाइटल जीतकर घऱ ले जा चुके हैं।

बिग बॉस13 ट्रॉफी के पहले रनर अप रहे आसिम रियाज चौधरी ने ट्रोलर्स पर हमला बोलते हुए शो पर लग रहे आरोपों को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि कुछ भी ऐसा नहीं है, बिग बॉस में Fixed कुछ भी नहीं होता और वो ऑडियंस के प्यार (वोट) की वजह से उनका बिग बॉस का सफ़र बेहतरीन लेवल तक पहुंचा।

इस दौरान आसिम ने कहा कि सिद्धार्थ) जीते, मैं नहीं जीता, यह सब रियल है, जो है सामने है। लोगों के पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक आसिम के शो ट्रॉफी जीतने के बहुत अधिक चांसेज थे, लेकिन वह आखिरी बाजी नहीं जीत सके। इसे बिग बॉस के घर होने वाले टॉस्क से समझा जा सकता है, जहां आसिम रियाज अक्सर सिद्धार्थ शुक्ला के सामने पस्त हो जाया करते थे।

ट्रोलर्स के निशाने पर आने पर सामने आए खुद सिद्धार्थ शुक्ला ने शो पर फिक्स्ड होने के आरोपों को गलत ठहराते हुए कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि लोग इस तरह से सोचते हैं। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतकर बेहद खुश सिद्धार्थ बिग बॉस के 140 दिन लंबे सफर को या करते हुए पर कहते हैं, 'मैं उन सबका बहुत शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया।

बकौल सिद्धार्थ, मैंने काफी मुश्किल दौर झेलने के बाद बिग बॉस 13 का टाइटल जीता है, लेकिन अब कोई अगर शो पर सवाल उठाता है, तो दुख होता है, जो लोग ऐसा सोचते हैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं। वह गुस्सा बहुत सिचुएशनल था। मैंने तब रिऐक्ट किया, जब ऐसी सिचुएशंस आईं और हम सब ऐसा करते हैं।

सिद्धार्थ ने कहा कि वो वह इंसान नहीं हूं, जो हमेशा बहुत शांत और स्थिर रहता है। वो बहुत नॉर्मल हैं और उन्हें गुस्सा आता है। वो शांत भी रहते हैं और लोगों की तरह उनमें भी हर तरह के इमोशंस हैं। पहले डेढ़ महीने में घर में झगड़े और पोकिंग ज्यादा होती थीं और उन पर बेफिजूल के आरोप लगते थे, बिना मतलब में बातें बोली जाती थीं, तब भी वो बहुत बार रिएक्ट नहीं करते थे पर बहुत बार रिएक्ट करना पड़ जाता था।

सिद्धार्थ के मुताबिक वो श्योर नहीं थे कि उन्हें लोगों का सपोर्ट मिलेगा या नहीं, क्योंकि उन्हें बिग बॉस के घर के अंदर रियल रहना था। सिद्धार्थ कहते हैं कि उन्हें लोगो उनके टीवी सीरियल में निभाए गए किरदारों के जरिए जानते और पसंद करते थे, लेकिन उनकी असल जिदंगी और व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है।

सिद्धार्थ के मुताबिक वो बिग बॉस के घर के अंदर बिल्कुल रियल रहे और कभी इसकी परवाह नहीं की कि लोगों का उन्हें सपोर्ट मिलेगा या नहीं मिलेगा। हालांकि ट्रॉफी जीतने से पहले तक सिद्धार्थ को भी डर था कि उनकी रियल छवि लोगों को पसंद आएगी या नहीं, लेकिन फिनाले में जब उनके हाथ में ट्रॉफी आई तो बेहद खुश हुए।

सिद्धार्थ शुक्ला के मुताबिक उनका बिग बॉस का सफर उनके लिए इतना आसान नहीं था, क्योंकि वो अपने परिवार से बिना बात किए कभी भी इतने लंब समय तक कभी नहीं रहे। फिर, बिग बॉस के अंदर इतनी सारी चीजें हुईं कि कई बार शो छोड़ने तक की स्थिति आ गई, लेकिन अब जब उनके हाथ में बिग बॉस 13 सीजन की ट्रॉफी आ चुकी है तो एक प्रताड़ना वाली जर्नी एक खुशनुमा सफर में तब्दील हो गई है।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बिग बॉस के सफ़र को आसान बनाने के लिए दूसरी रनर अप रहीं शहनाज कौर गिल का नाम लेना नहीं भूले, जिन्होंने खुले तौर पर सिद्धार्थ को बिग बॉस के घर में प्यार का इजहार किया। सिद्धार्थ ने होस्ट सलमान का भी शुक्रिया अदा करना नहीं भूले, जिन्होंने उन्हें समय-समय पर करेक्ट करने की सलाह दी। यह अलग बात है कि सिद्धार्थ शुक्ला अपनी सहजता में नाटकीयता मिक्स करने में अंत तक असफल रहे।
यह भी पढ़ें-रियलिटी शो बिग बॉस 13 का सबसे बड़ा गेमर निकला आबरा का डाबरा पारस छाबड़ा!

शो के दौरान सिद्धार्थ के अग्रेशन पर उठे काफी सवाल
अपने इस अग्रेशन पर सिद्धार्थ कहते हैं, 'वह गुस्सा बहुत सिचुएशनल था। मैंने तब रिऐक्ट किया, जब ऐसी सिचुएशंस आईं और हम सब ऐसा करते हैं। मैं वह इंसान नहीं हूं, जो हमेशा बहुत शांत और स्थिर रहता है। मैं बहुत नॉर्मल हूं। मुझे गुस्सा आता है। मैं शांत भी रहता हूं, मुझमें हर तरह के इमोशंस हैं। पहले डेढ़ महीने में वे चीजें ज्यादा होती थीं।

बिग बॉस के घर में मुझ पर बेफिजूल के आरोप लगते थे
सिद्धार्थ कहते हैं कि उन पर बेफिजूल के आरोप लगते थे, बिना मतलब में बातें बोली जाती थीं लेकिन बहुत बार वो रिएक्ट नहीं करते थे और कई बार रिएक्ट कर देता था। लेकिन होस्ट सलमान खान के टोकने के बाद जब वो चीजें थोड़ी कम हुई, जब उन लोगों का ध्यान मुझसे हटा, तो मैं सामान्य रहने लगा।

जैसा लोग मेरे साथ बर्ताव करते थे, मैं उनके साथ वैसा बिहेव करता था
सिद्धार्थ के मुताबिक जैसा लोग मेरे साथ बर्ताव करते थे, मैं भी उनके साथ वैसा बिहेव करता था। बीच में रश्मि मेरे साथ अच्छी हो गई थीं, तो मैं अच्छा था। फिर, वे बात नहीं कर रही थीं, तो मैं भी बात नहीं कर रहा था। बाकियों के साथ भी ऐसा था कि पारस मेरे साथ ठीक था, तो मैं भी ठीक था, जब नहीं ठीक था, तो मैं भी नहीं था। मुझे लगता है कि यह बहुत नॉर्मल है, हम सब रिऐक्ट करते हैं, मैंने भी किया। मेरे साथ वैसी सिचुएशंस ज्यादा आईं, तो मेरा रिऐक्शन शायद ज्यादा आया।'

बिग बॉस के घऱ में मुझे नीचा दिखाकर लोग खुद ऊपर उठना चाहते हैं
बकौल सिद्धार्थ, दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक खुद ऊपर जाना चाहता है और दूसरा किसी और को नीचा दिखाकर खुद दिखना चाहता है, तो हर तरह की सोच होती है। जब दूसरे कंटेस्टेंट जीत रहे थे, तो सब सही हो रहा था, जब वे नहीं जीतते थे, तो सबकुछ गलत होता था। उनके लिए ऐसी बातें करना नॉर्मल है। ऐसी बातें दुखद हैं, लेकिन मुझे पर ज्यादा हैरानी नहीं है।'

मैं दूसरों के पीछे बातें नहीं करता, क्योंकि मेरी आदत नहीं है
सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि उन्हें दूसरों के पीछे बातें नहीं करना पसंद नहीं है, क्योंकि मेरी आदत नहीं है। मुझे इन चीजों में कभी इंट्रेस्ट नहीं रहा, मुझे इससे फर्क भी नहीं पड़ता कि कोई क्या बोल रहा है, क्या नहीं बोल रहा है, क्योंकि मुझे अपनी सच्चाई पता है।' सिद्धार्थ शुक्ला उन ट्रोलर्स और पूर्व बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे को जवाब दे रहे थे, जिन्होंने उनके विजेता होने पर सवाल उठा थे।

शहनाज की वजह से आसान हुआ बिग बॉस का लंबा सफ़र
बिग बॉग 13 के 140 दिन लंबे शो में सिद्धार्थ और शहनाज कौर गिल की प्यार भरी दोस्ती काफी चर्चा में रही। शहनाज ने खुले तौर पर सिद्धार्थ के लिए प्यार का इजहार किया, लेकिन उनके जज्बात शहनाज के लिए क्या है? इस पर सिद्धार्थ ने साफ-साफ कुछ नहीं कहा।

बिग बॉस के घर में मुझे शहनाज का साथ बहुत अच्छा लगता था
सिद्धार्थ बताते हैं, 'मुझे शहनाज का साथ बहुत अच्छा लगता था, क्योंकि शहनाज की वजह से मेरी इंग्लिश वाली सफरिंग काफी कम हुई। वह बहुत एंटरटेनिंग है, उससे मैं ऐसी बातें करता था, जो मैं आम तौर पर नहीं करता, इसलिए मुझे मजा आता था।

शहनाज के साथ मेरी अटैचमेंट थी और आगे भी अटैचमेंट रहेगी
सिद्धार्थ शुक्ला मानते हैं कि शहनाज के साथ उनकी बहुत ज्यादा अटैचमेंट थी और वह आगे अटैचमेंट रहेगी। उनकी वजह से मुझे बिग बॉस में अपनी जर्नी काफी आसान लगी। हमारी आपस में कई बार लड़ाई भी हुई, लेकिन उनके साथ मैंने काफी एंजॉय किया। हालांकि सिद्धार्थ और आरती सिंह के बीच भी अच्छी बॉंडिंग थी और आरती सिंह भाभी कश्मीरा शाह तो सिद्धार्थ से उनकी शादी की बात भी करने वाली थीं।

सलमान सर ने मुझे समय-समय पर करेक्ट करने की कोशिश की
सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस के घर में अपने सुखद क्षणों को याद करते हुए कहते हैं कि 'सलमान सर ने मुझे इतना समय दिया, समय-समय पर मुझे करेक्ट करने की कोशिश की। मैं उन चीजों को सुधारने की कोशिश करता था, लेकिन मैंने उन्हें कई बार नाखुश होते हुए भी देखा।

बिग बॉस के घर और होस्ट सलमान खान को मिस करूंगा
करीब 140 दिन बिग बॉस के घर में गुजारने के बाद ट्रॉफी के विजेता बन चुके सिद्धार्थ का कहना है कि वो बिग बॉस के घर और होस्ट सलमान खान को मिस करेंगे। सिद्धार्थ का कहना है कि अब हर शनिवार-रविवार यह सोचकर टीवी के सामने बैठ जाऊंगा कि सलमान सर आएंगे और पर्सनल बातें होंगी
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications