रियलिटी शो बिग बॉस 13 का सबसे बड़ा गेमर निकला आबरा का डाबरा पारस छाबड़ा!
बेंगलुरू। चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने कंटेंक्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है, लेकिन नया सीजन बिग बॉस 13 कई मायनों अलग और उम्दा रहा। पहली बार ऐसा हुआ कि बिग बॉस 13 की समय अवधि को अच्छी टीआरपी के चलते एक महीने के लिए विस्तार दे दिया। 105 दिन तक चलने वाले सीजन को 140 दिन का कर दिया गया।

यह इतिहास बिग बॉस के पिछले 12 सीजन में पहली बार बना। पहली बार बिग बॉस 13 में विजेता की प्राइज मनी को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई। यह एकलौता सीजन था, जिसमें कंटेस्टेंट को न केवल गाली देने की छूट थी, बल्कि एकदूसरे से धक्का-मुक्की करने की छूट दी गई थी। इसकी तस्दीक बिग बॉस के करीब आधा दर्जन कंटेस्टेंट की उंगली में हुए फ्रैक्चर से की जा सकती है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि बिग बॉस का नया सीजन यानी बिग बॉस 13 हर मायने में बेहतरीन और अलहदा रहा। बिग बॉस 13 का आज यानी शनिवार को ग्रैंड फिनाले है और अभी सभी विजेता कौन होगा इसका कयास ही लगा रहे थे कि बिग बॉस 13 का सबसे बड़ा गेमर कहे जाने वाले कंटेस्टेंट आबरा का डाबरा पारस छाबरा शो से बाहर हो गए।

कहा जा रहा है कि पारस छाबरा ने ऑफर किए गए 10 लाख रुपए लेकर शो से चलता बने। फिनाले से पूर्व जबकि गूगल में पारस छाबड़ा को विजेता बताया जा रहा था। खैर, इससे पहले उड़ते-उड़ते खबर आई कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विजेता घोषित हो चुके हैं, बस केवल औपचारिकता बाकी है।

हालांकि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट के रूप में बने हुए हैं और सेलिब्रेटी से लेकर आम आदमी भी सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद करता है। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह भी पर दांव लगाया जा रहा था कि वो भी छुपी हुई रुस्तम हो सकती हैं, क्योंकि बिग बॉस के घर में एंट्री से लेकर अब तक के उनका सफ़र बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

फिल्म एक्टर गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की छोटी बहन आरती सिंह शुरूआत में कई हफ्तों तक बेहद कमजोर नज़र आईं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने मजबूती दिखाई और सबकी चहेती बन गईं। वरना लग ऐसा रहा था कि आरती सिंह जल्द एलीमिनेट हो जाएंगी। अभी फिनाले से पहले आरती सिंह के बारे में सूचना मिल रही हैं कि उन्हें भी बिग बॉस के घर से सरप्राइज इविक्शन का शिकार होना पड़ा है।

अगर आरती के सरप्राइज इविक्शन की बात सही है तो अभी बिग बॉस के घर में चार कंटेस्टेंट हैं, जो बिग बॉस 13 के विजेता ट्रॉफी के हकदार में शामिल हैं। इनमें शामिल हैं टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई, मॉडल आसिम रियाज चौधरी, पंजाबी सिंगर और बिग बॉस हाउस में पंजाब की कैटरीना कैफ के रूप में मशहूर शहनाज गिल और ट्ऱॉफी के सबसे हकदार माने जा रहे टीवी और फिल्म एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला।

चूंकि आज ही फिनाले है तो इसका भी खुलासा आज ही रात हो ही जाएगा कि कौन जीतकर ले जाता है बिग बॉस 13 की चमचमाती ट्रॉफी, लेकिन इन सब के बीच पारस छाबड़ा की चर्चा करना बेहद जरूरी है, जो फिनाले में पहुंचे 6 कंटेस्टेंट में से सबसे पहले बिग बॉस के घर से बाहर हुए हैं। बिग बॉस 13 का सबसे बदमाश कंटेस्टेंट के तौर पर अगर पारस छाबड़ा को याद किया जाएगा तो गलत नहीं होगा।

पारस छाबड़ा न केवल एक बेहतरीन इंटरटेनर थे बल्कि वो बिग बॉस के गेम को अच्छी तरह से समझते भी थे। यही कारण था कि शो में कई बार बिग बॉस 13 ट्रॉफी ले जाने का दावा कर चुके थे। चूंकि इससे पहले भी पारस छाबड़ा रियलिटी शो स्पिल्ट्सविला शो के विजेता रह चुके हैं, तो यह कोई बड़ी बात नहीं थी।

पारस छाबड़ा एक बड़े गेमर थे, यह उनके शो में मौजूदगी में झलकता भी था, लेकिन पारस छाबड़ा का गेम बिग बॉस के घर में तब खराब हुआ जब उनका बिग बॉस के होस्ट और फिल्म एक्टर सलमान खान के साथ तू-तू- मैं- मैं हो गई। उनकी थोड़ी छवि बिग बॉस कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा से नजदीकी और बिग बॉस के घर के बाहर बैठी उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को लेकर हुआ, जो पारस छाबड़ा के लिए बिग बॉस के घर में कपड़े और जूते वगैरा भेजती थी। पारस ने आकांक्षा पुरी से रिश्ता नहीं तोड़ा था और माहिरा शर्मा के साथ किसिंग और हगिंग में अक्सर व्यस्त रहते थें।

हालांकि गेमर पारस छाबड़ा की यह अपनी फितरत थी, जो बिग बॉस के घर में अक्सर देखी गई। पारस छाबड़ा ने जब बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी, तभी उन्होंने अपने पत्ते खोलते हुए कहा था कि वो एक गेमर हैं और अपना गेम बनाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, जिसके लिए उन्होंने खुद को प्ले ब्वॉय भी कहने से नहीं कतराए थे। वह अपनी बाल्ड हैं और सिर पर बिग लगाते हैं, यह भी पारस छाबड़ा ने कभी छिपाने की कोशिश नहीं की।

कहने का मतलब है कि पारस छाबड़ा अपना गेम खुल कर खेलते थे और सबसे बड़ी बात पीठ पीछे बल्कि जो कुछ भी कहते और करते थे, वह मुंह पर बोल कर करते थे, लेकिन होस्ट सलमान खान के साथ हुई तकरार के बाद पारस छाबड़ा का कॉंफिडेंस गायब हो गया। यह उनके रवैये में भी दिखा।
यही कारण था कि जब बिग बॉस के फिनाले में पहुंचाने के लिए बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला ने, जो एक समय उनके प्रतिद्धंदी थे और सिद्धार्थ शुक्ला खुद पारस छाबड़ा को बिग बॉस ट्रॉफी का विजेता मानते थे। उन्होंने पारस छाबड़ा को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अपने करीबी आरती सिंह और शहनाज गिल को किनारे कर दिया। सिद्धार्थ के प्रयासों से पारस छाबड़ा नॉमिनेशन से भी बच गए और फिनाले में भी पहुंच गए। लेकिन जब होस्ट सलमान खान ने उन्हें बताया कि अगर सिद्धार्थ उन्हें नहीं सुरक्षित करते तो बिग बॉस से बाहर जाने के लिए अगला उनका ही नंबर था।

पारस छाबड़ा ने जैसे ही होस्ट सलमान खान के मुंह से यह सुना,उसने तुंरत ही सिद्धार्थ शुक्ला से माफी मांगते हुए कहा कि अगर बिग बॉस के फैंस ने घर से बाहर जाने के लिए वोट किए हैं, तो वह बाहर जाना ही पसंद करेंगे। जिससे एक समय सिद्धार्थ शुक्ला ही नहीं, सलमान खान को भी बुरा लगा। सबसे ज्यादा बुरा इस समय सिद्धार्थ शुक्ला के करीबी आरती सिंह और शहनाज गिल को लगा, लेकिन पारस छाबड़ा ने इसकी परवाह नही की और जो कहना था, उसे साफ-साफ लब्जों में रख दिया। पारस छाबड़ा को पता लग गया था कि उनका अब ट्रॉफी पर हक नहीं रह गया है।

और जब यह खबर मीडिया में सुर्खिया बन गईं कि पारस छाबड़ा ने शो छोड़कर बाहर आ गए हैं, तो पारस छाबड़ा के गेमर होने पर पूरी तरह से मुहर लग गई। पारस छाबड़ा के लिए 10 लाख रुपए कोई बड़ी बात नहीं है, जिसे बिग बॉस में रहने के लिए प्रतिदिन 70 लाख रुपए दे रही थी। यह पारस छाबड़ा का ही तरीका था कि उन्हें बिग बॉस के घर को कैसे अलविदा कहना है।
एक बड़ा गेमर गेम को ऐसे ही खत्म करता है, जैसा पारस छाबड़ा ने किया। 10 लाख लेकर पारस छाबड़ा ने घर इसलिए छोड़ा, क्योंकि उन्हें पता चल गया था कि उनका सफ़र समाप्त हो चुका है। संभवतः पारस छाबड़ा ने सरप्राइज अथवा एलीमिनेशन से बचने के लिए यह तरीका अपनाया ताकि वो विजेता की तरह बाहर से निकल सके और उन्होंने वही किया।

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट बने
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट के रूप में बने हुए हैं और सेलिब्रेटी से लेकर आम आदमी भी सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद करता है। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह भी पर दांव लगाया जा रहा था कि वो भी छुपी हुई रुस्तम हो सकती हैं, क्योंकि बिग बॉस के घर में एंट्री से लेकर अब तक के उनका सफ़र बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

फिनाले से पहले आरती सिंह का बिग बॉस के घर से सरप्राइज इविक्शन
अभी फिनाले से पहले आरती सिंह के बारे में सूचना मिल रही हैं कि उन्हें भी बिग बॉस के घर से सरप्राइज इविक्शन का शिकार होना पड़ा है। अगर आरती के सरप्राइज इविक्शन की बात सही है तो अभी बिग बॉस के घर में चार कंटेस्टेंट हैं, जो बिग बॉस 13 के विजेता ट्रॉफी के हकदार में शामिल हैं। इनमें शामिल हैं टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई, मॉडल आसिम रियाज चौधरी, पंजाबी सिंगर और बिग बॉस हाउस में पंजाब की कैटरीना कैफ के रूप में मशहूर शहनाज गिल और ट्रॉफी के सबसे हकदार माने जा रहे टीवी और फिल्म एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला।

10 लाख रुपए लेकर बिग बॉस के घर से बाहर हुए पारस छाबड़ा?
गेमर पारस छाबड़ा ने महज 10 लाख की रकम के साथ शो से बाहर हो गए। चूंकि छाबड़ा समझ गए थे कि अब उनके लिए शो में कुछ नहीं बचा है। हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में पैसों का एक बैग लाया गया और सभी कंटेस्टेंट को मौका दिया गया कि वो ये रकम लेकर शो से बाहर हो सकते हैं। अब इस रकम के बारे में सोचा सभी ने, लेकिन आखिर में ये पैसे लेने का फैसला पारस छाबड़ा ने कर लिया. वो बिग बॉस द्वारा दिए गए 10 लाख रुपये के साथ फिनाले से बाहर हो गए।

बिग बॉस के घर जबर्दस्त रही पारस छाबड़ा का सफ़र
घर में अगर पारस छाबड़ा के सफ़र की बात की जाए, तो उन्होंने इस शो को अपने उसूलों पर खेला है। उन्होंने घर में सभी के साथ अच्छी दोस्ती तो निभाई, लेकिन माहिरा के साथ उनका अलग ही बाॉन्ड देखने को मिला। दोनों के बीच कभी प्यार तो कभी तकरार देखने को मिलता रहा. फैंस को भी ये जोड़ी काफी पसंद आई।

बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज चौधरी के शो छोडने की अफवाह उड़ी
अफवाह पहले उड़ी कि बिग बॉस कंटेस्टेंट आसिम रियाज चौधरी 10 लाख रुपए कैश लेने का फैसला किया है, लेकिन उनकी टीम ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि ये पैसे आसिम नहीं बल्कि पारस छाबड़ा ने ले लिए हैं।

टीआरपी समते हर मायने में बेहतरीन रहा बिग बॉस 13
बिग बॉस का नया सीजन यानी बिग बॉस 13 हर मायने में बेहतरीन और अलहदा रहा। बिग बॉस 13 का आज यानी शनिवार को ग्रैंड फिनाले है और अभी सभी विजेता कौन होगा इसका कयास ही लगा रहे थे कि बिग बॉस 13 का सबसे बड़ा गेमर कहे जाने वाले कंटेस्टेंट आबरा का डाबरा पारस छाबरा शो से बाहर हो गए।

बिग बॉस 13 इतिहास का पहला सीजन जो पूरे 140 दिन तक चला
पहली बार ऐसा हुआ कि बिग बॉस 13 की समय अवधि को अच्छी टीआरपी के चलते एक महीने के लिए विस्तार दे दिया। 105 दिन तक चलने वाले सीजन को 140 दिन का कर दिया गया। यह इतिहास बिग बॉस के पिछले 12 सीजन में पहली बार बना। पहली बार बिग बॉस 13 में विजेता की प्राइज मनी को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications