नहीं रहे रामायण में सुग्रीव का रोल करने वाले श्याम कलानी, 'राम' और 'लक्ष्मण' ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच जहां पूरा देश घर में बैठकर नेशनल टीवी पर 'रामायण' का आनंद ले रहा है वहीं, दूसरी ओर रामायण में सुग्रीव और बालि का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी के निधन से पूरा देश सदमे में है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्याम सुंदर कलानी का निधन पंचकूला के नजदीक कालका में गत रविवार को हुआ था, वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। श्याम सुंदर कलानी के निधन पर रामायण में राम और लक्ष्मण का रोल निभाने वाले अरुण गोविल और सुनील लहरी ने श्रद्धांजलि दी है।

रामायण में सुग्रीव और बालि का रोल निभाया था
80 के दशक के फेमस धारावाहिक रामायण में सुग्रीव और बालि का रोल निभाने वाले श्याम कलानी ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जीत लिया था। उनका निधन उस समय हुआ जब लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में बंद हैं और रामायण का प्रसारण दोबारा शुरू किया गया है। श्याम कलानी के निधन से देश को झटका तो लगा ही है, साथ ही साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए देशवासी दुआ भी कर रहे हैं।
Sad to know about demise of Mr. Shyam Sundar who played the role of Sugreev in Ramanand Sagar’s “Ramayan”... A very fine person and a gentleman. May his soul rest in peace.
— Arun Govil (@arungovil12) April 9, 2020
अरुण गोविल ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
रामायण में राम का रोल करने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए सुग्रीव यानी श्याम कलानी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, श्याम कलानी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं, रामानंद सागर के रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम कलानी बहुत अच्छी शख्सियत और सज्जन व्यक्ति थे, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
Very sad and sorry to hear sudden demise of our colleague Mr Shyam Kalani who played role of sugriv and Bali with us in Ramayan God give peace to his soul and strength to his family to face irrecoverable loss.... RIP🙏🏼 pic.twitter.com/JaWd5oNGpv
— Sunil lahri (@LahriSunil) April 9, 2020
'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी ने जताया दुख
अरुण गोविल के अलावा रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी ने भी ट्वीट कर श्याम कलानी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, रामायण में हमारे सहयोगी श्याम कालानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद है। रामायण में बालि और सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्याम कलानी की आत्मा को भगवान दे, साथ ही इस दुख से निकलने में उनके परिवार को शक्ति दे।

निभा चुके हैं भगवान हनुमान का भी किरदार
श्याम सुंदर कलानी के भानजे कमल मदनानी ने बताया कि वह लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे। दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में सुग्रीव और बालि के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले श्याम सुंदर महाभारत में भीम का रोल भी किया था। श्याम सुंदर ने हीर-रांझा, छैला बाबू, त्रिमूर्ति फिल्म सहित जय हनुमान में भगवान हनुमान का किरदार भी निभाया था। श्याम सुंदर अपने पीछे अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Twitter पर अपने फेक अकाउंट से परेशान रामायण के 'राम', PM मोदी को भी हो गया भ्रम












Click it and Unblock the Notifications