Hanuman Jayanti 2020: हनुमान जयंती के पावन पर्व पर जानिए रामायण के 'हनुमान' के बारे में कुछ अनकही बातें..
नई दिल्ली। आज हनुमान जयंती है, हालांकि लॉकडाउन की वजह से लोगों ने बजरंग बली की पूजा आज मंदिरों में नहीं की लेकिन भक्तगणों ने अपने-अपने घरों में अपनी श्रद्दा से अपने ईष्ट देव को याद किया है, प्रभु हनुमान को पर्दे पर सजीव रूप से जीवंत करने का पूरा श्रेय देश के रूस्तम दारा सिंह को जाता है। रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान का रोल निभाकर अभिनेता दारा सिंह पूरी दुनिया के लिए हनुमान ही बन गए थे।
चलिए हनुमान जयंती के इस पावन पर्व जानते हैं रामायण के 'हनुमान' के बारे में कुछ अनकही बातें...

फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैम्पियन थे दारा सिंह
दारा सिंह अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान थे, उन्होंने 1959 में पूर्व विश्व चैम्पियन जार्ज गारडियान्का को पराजित करके कामनवेल्थ की विश्व चैम्पियनशिप जीती थी। 1968 में वे अमरीका के विश्व चैम्पियन लाऊ थेज को पराजित कर फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैम्पियन बने थे।

दारा सिंह ने 55 वर्ष की आयु तक पहलवानी की
उन्होंने 55 वर्ष की आयु तक पहलवानी की और 500 सौ मुकाबलों में किसी एक में भी पराजय का मुंह नहीं देखा। 1983 में उन्होंने अपने जीवन का अंतिम मुकाबला खेला था और उसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था।

बॉलीवुड के पहले शर्टलेस हीमैन थे 'दारा सिंह'
आज बॉलीवुड में सिक्स पैक्स का चलन और हीरो का शर्टलेस होना सफलता की निशानी माना जाता है लेकिन शायद आप में से काफी कम लोगों को पता होगा कि यह चलन दारा सिंह के जमाने से ही चला आ रहा था। लोग सलमान खान की शर्टलेस बॉडी के लिए टिकट खरीदते हैं लेकिन आज से सालों पहले दारा सिंह शर्टलेस होकर हिंदी सिनेमा के हॉट हीरो में शुमार हो चुके थे।

मुमताज के साथ दारा सिंह ने की 14 फिल्में
एक जमाना था कि जब दारा सिंह के साथ हॉट से हॉट अभिनेत्री काम करने को इच्छुक रहती थीं, मुमताज से लेकर हेमामालिनी तक ने दारा सिंह के साथ काम किया। जिसमें मुमताज ने तो दारा सिंह के साथ पूरी 14 फिल्में की है।

राज्य सभा का सदस्य
दारा सिंह ने कई फिल्मों में अभिनय के अतिरिक्त निर्देशन और लेखन भी किया,उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने राज्य सभा का सदस्य मनोनीत किया। वे अगस्त 2003 से अगस्त 2009 तक पूरे छ: वर्ष राज्य सभा के सांसद रहे। उन्होंने 12 जुलाई 2012 को अंतिम सांस ली थी।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications