गालीबाज नेता श्रीकांत त्‍यागी जेल से रिहा होकर पहुंचा घर, खुशी से फूली नहीं समा रही पत्नी ने दिया ये बयान

गालीबाज नेता श्रीकांत त्‍यागी जेल से रिहा होकर पहुंचा घर, खुशी से फूली नहीं समा रही पत्नी ने दिया ये बयान

Shrikant Tyagi : नोएडा की हाउसिंग सोसाइटी में महिला को खुलेआम गाली देने वाला भाजपा का स्‍वघोषित राजनेता श्रीकांत त्‍यागी को कोर्ट से गुरुवार को रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद 34 वर्षीय गालीबाज श्रीकांत त्यागी अपने घर पहुंचा तो उसका परिवार खुशी से झूम उठा। वहीं पत्‍नी ने पति की रिहाई पर खुशी जताते हुए जानिए क्‍या कहा?

Shrikant Tyagi

बता दें श्रीकांत त्‍यागी वो ही नेता हैं जिसने नोएडा में एक हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला को गाली दी थी और हाथापाई की थी जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था। महिला को गाली देने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। वहीं लुकसर जेल में दो महीने से अधिक सजा काटने के बाद गुरुवार की शाम जेल से रिहा होकर श्रीकांत त्‍यागी अपने घर पहुंचा।

बता दें त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को जमानत दे दी थी। गुरुवार को ही सूरजपुर कोर्ट ने रिहाई का आदेश जारी किया था।

पति के घर पहुंचने से पहले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्‍यागी ने क्या कहा?

इस खबर से खुश और उत्‍साहित हूं इसके साथ ही कहा हम त्यागी समुदाय के उनके अंतहीन समर्थन के लिए आभारी हैं। श्रीकांत के घर आने के बाद हम अपने सभी समर्थकों के बीच मिठाई बांटेंगे। दिवाली मेरे और मेरे बच्चों के लिए खास होगी क्योंकि हम इसे उनके साथ मनाएंगे।"

महापंचायत का हिस्सा रहे त्यागी समुदाय के एक सदस्य धर्मेंद्र त्यागी ने क्‍या कहा

"हम त्यागी की रिहाई से खुश हैं और इससे समुदाय के बीच पीड़ा कम होगी। हालांकि मामले की स्वतंत्र जांच की हमारी मांग अब भी कायम है।"

जेल से रिहा होते ही अपने समर्थकों के साथ घर पहुंचा श्रीकांत तिवारी

गौतमबुद्धनगर स्थित लुकसर जेल के अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह के मुताबिक रिहाई आदेश गुरुवार को पहुंच गया था। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे त्यागी को रिहा कर दिया गया। श्रीकांत त्‍यागी जेल से रिहाई के बाद अपने समर्थकों के साथ नोएडा के सेक्टर 93बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में अपने घर गए। जहां के 125 निवासियों की शिकायत पर वो जेल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+