#JNU row: 420 निकला 'देशभक्त' वकील यशपाल, प्लॉट के लिए मृत औरत को कर दिया जिंदा
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पटियाला कोर्ट के बाहर जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले वकीलों में शामिल और खुद को देशभक्त ठहराने वाले यशपाल सिंह पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। भारत माता की जय कह कर देशभक्त का सर्टीफिकेट बांटने वाले यशपाल सिंह पर 45 लाख रुपये के धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने यशपाल को गिरफ्तार भी किया था मगर जमानत पर छोड़ दिया गया।

मृत महिला को जिंदा कर दिया था यशपाल ने
यशपाल पर एक प्लॉट की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी का मामला चल रहा है। यशपाल पर आरोप है कि उसने एक मृत महिला का प्लॉट बेचने के लिए दूसरी महिला को प्लॉट की मालकिन बनाकर पेश किया और इससे उन्होंने 45 लाख रुपये कमाए। टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो यशपाल ने ये कबूल किया है कि उसने अग्रिम जमानत के लिए याचिका डाली है पर उसने ये भी कहा कि वो बेकसूर है।
यशपाल को हो सकती है उम्रकैद
सुधीर कुमार नाम के शिकायतकर्ता ने यशपाल पर ग्रेटर नोएडा थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। अगर इस मामले में यशपाल दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें उम्रकैद हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications