Shivani Kumari Youtube Income: शिवानी कुमारी कितना कमाती हैं? भैंस वाली लड़ाई के VIDEO से भी छापे नोट
Shivani Kumari Youtube Income: बिग बॉस ओटीटी की पूर्व प्रतिभागी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवानी कुमारी का एक रियल लड़ाई वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि शिवानी ने इस वायरल वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर इससे कमाई भी कर ली है। इसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है। ऐसे में यह सवाल लोगों के मन में उठ रहा है कि आखिर शिवानी कुमारी की यूट्यूब इनकम कितनी है?
यूट्यूब की कमाई से नया घर बनाया
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र के अरियरी गांव की रहने वाली शिवानी कुमारी आज सोशल मीडिया स्टार हैं। उन्होंने यूट्यूब से हुई कमाई से अपने गांव में नया घर भी बनवाया है। कार भी खरीद ली। 30-31 मई को उनका अपने पड़ोसियों के साथ भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया था। इस झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें शिवानी गुस्से में चप्पल फेंकती और बहस करती नजर आ रही थीं। वीडियो में कुछ लोग लाठियों से लैस भी दिखे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि मामला गंभीर था।

यह भी पढ़ें- Shivani Kumari: बिग बॉस में पहुंचीं शिवानी की शादी कब होगी, कौनसी कार खरीदी?
वीडियो से मुनाफा, फिर हो गया समझौता
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में शिवानी के ममेरे भाई गोरेलाल ने बताया कि यह झगड़ा दरअसल एक गलतफहमी की वजह से हुआ था। सामने वाले घर का लड़का मंदबुद्धि है और उसकी वजह से विवाद हो गया। मामला पुलिस थाने पहुंचा लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शिवानी कुमारी की लड़ाई का वीडियो
शिवानी कुमारी ने इस पूरे झगड़े का वीडियो 1 जून 2025 को अपने यूट्यूब चैनल Shivani Kumari Official पर अपलोड किया, जिसे 5 जून तक 19,65,074 बार देखा जा चुका है। वीडियो पर विज्ञापन से उन्हें अच्छी कमाई हुई, यानी गुस्से में फेंकी चप्पल से भी शिवानी ने सोशल मीडिया पर पैसे कमा लिए। इसी बात को लेकर अब वे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

देसी अंदाज से बनाई पहचान
शिवानी कुमारी पहले भी अपनी देसी और बेबाक छवि को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बरकरार रखी है और अक्सर गांव से जुड़े मुद्दों को अपने वीडियो कंटेंट का हिस्सा बनाती हैं।
शिवानी कुमारी का जीवन परिचय
- नाम: शिवानी कुमारी
- जन्म: 12 दिसंबर 2003
- जन्म स्थान: अरियरी ग्राम पंचायत, औरैया, उत्तर प्रदेश
- पिता का नाम: रामस्नेही
- माता का नाम: उर्मिला
- बहनें: सुमन, रीना, दीना
- शिक्षा: बी.ए. फाइनल ईयर की छात्रा
- गाड़ी: टाटा नेक्सन
शिवानी कुमारी सोशल मीडिया अकाउंट
- इंस्टाग्राम: 7 मिलियन फॉलोअर्स
- यूट्यूब: 3.31 मिलियन सब्सक्राइबर्स
- फेसबुक: 2.4 मिलियन फॉलोअर्स

शिवानी कुमारी की यूट्यूब से इनकम?
socialblade.com के अनुसार, शिवानी कुमारी के यूट्यूब चैनल Shivani Kumari Official की मासिक अनुमानित कमाई $5.3K - $84K के बीच है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹4.43 लाख से ₹70.14 लाख होती है।
हालांकि, वनइंडिया हिंदी से बातचीत में शिवानी के ममेरे भाई गोरेलाल ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि इतनी बड़ी कमाई नहीं होती, बस घर खर्च चलने जितनी आमदनी होती है।
यह भी पढ़ें- Shivani Kumari की मां का इंटरव्यू, बोलीं- बेटी ने Bigg Boss Ott में एंट्री से पहले गिरवी रखी जमीन छुड़वाई












Click it and Unblock the Notifications