Shivani Kumari: बिग बॉस में पहुंचीं शिवानी की शादी कब होगी, कौनसी कार खरीदी, इनकम कितनी?

Shivani Kumari Youtube Income: बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 3) के तीसरे सीजन में प्रतिभागी शिवानी कुमारी के पास कौनसी कार है? शिवानी सोशल मीडिया से कितनी कमाई करती हैं? शिवानी कुमारी की शादी कब होगी? शिवानी की मां व मैनेजर ने सारे सवालों के जवाब दिए हैं।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर व यूट्यूबर शिवानी कुमारी मूलरूप से उत्‍तर प्रदेश के औरैया जिले के सहर ब्‍लॉक के गांव अरियारी की रहने वाली है। महज 2 साल की थी तब पिता को खो देने वाली शिवानी कुमारी व उसके परिवार ने बेइंतहा मुफलिसी देखी है।

shivan kumari Bigg Boss News

शिवानी कुमारी के तीन बड़ी बहन हैं। भाई नहीं है। साल 2001 में पिता की मौत के बाद मां उर्मिला खेतों में मजदूरी व निजी अस्‍पताल के नर्सिंग होम में काम करके चारों बेटियों की परवरिश की। तीन बेटियों सुमन, रीना व दीना की शादी हो चुकी है। शिवानी अभी अविवाहित हैं। (शिवानी की पूरी प्रोफाइल जानने के लिए यहां क्लिक करें)

वन इंडिया हिंदी से बातचीत के दौरान शिवानी की शादी के सवाल के जवाब में मां उर्मिला देवी कहती हैं कि बेटी की उम्र शादी लायक तो हो गई है, मगर अभी सगाई तक नहीं की। अभी शादी को लेकर कुछ भी नहीं सोचा। ना कभी शिवानी ने ऐसा कुछ बताया कि वह किसी को पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है।

shivani Kumari Income youtube

हर माह एक से डेढ़ लाख कमाती है शिवानी कुमारी

शिवानी कुमारी को अपने यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज पर अपलोड पर आने वाले विज्ञापनों व स्पॉन्सरशिप से कमाई होती है। कमाई कोई फिक्‍स नहीं है। हर माह कम-ज्‍यादा होती है। शिवानी कुमारी के मैनेजर अभिषेक कुमार के अनुसार औसतन हर माह एक से डेढ़ लाख रुपए की इनकम आसानी से हो जाती है।

शिवानी कुमारी ने खुद के पैसों से खरीदी कार

सोशल मीडिया स्‍टार बनने के बाद शिवानी कुमारी अपने ख्‍वाब भी पूरा कर रही है। गिरवी रखी जमीन अपनी कमाई के पैसों से छुड़वाई। नया घर बनवाया। जुलाई 2021 में खुद की कमाई से टाटा नेक्सन XZ मॉडल कार खरीदी। इसके अलावा शिवानी के घर पर उसकी मां उर्मिला के अलावा बड़ी बहन सुमन, जीजा चंद्रभान व उनके छह बच्‍चे भी रहते हैं। सभी 10 लोगों का घर खर्च शिवानी अपनी कमाई से उठाती है।

बीए की पढ़ाई कर रही है शिवानी

23 वर्षीय शिवानी कुमारी अभी कॉलेज में पढ़ रही है। बीए फाइनल ईयर में है। शिवानी के वीडियो ठेठ देसी अंदाज वाले होते हैं, जो खूब पसंद किए जाते हैं। खेतों में फसल काटते या घरेलू काम करते की वीडियो बनाकर अपलोड करती हैं। देसी अंदाज में वीडियो बनाने पर पहले गांव के लोग शिवानी को पागल कहते थे, मगर दिनों-दिनों अपनी प्रतिभा को निखारकर आज शिवानी लाखों रुपए कमा रही है।

बिग बॉस में गई तब जमकर नाचीं

बिग बॉस के घर में जाते समय शिवानी कुमारी परिवार व गांव वालों के साथ जमकर नाचीं। ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर शिवानी का हंसी-खुशी से बिग बॉस ओटीटी-3 के लिए विदा किया। शिवानी की कामयाबी देखकर लोगों की आंखों से आंसू आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+