Shivani Kumari की मां का इंटरव्यू, बोलीं- बेटी ने Bigg Boss Ott में एंट्री से पहले गिरवी रखी जमीन छुड़वाई
Shivani Kumari Biography in Hindi: मां उर्मिला आज 22 जून की दोपहर को अस्पताल जा रही हैं। दवाई लेने। उनको सांस लेने में तकलीफ है। बेटी शिवानी कुमारी मुम्बई पहुंचकर Bigg Boss OTT 3 में एंट्री पा चुकी है।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के गांव अरियारी से कानपुर स्थित अस्पताल के बीच रास्ते में रुककर मां उर्मिला ने बेटी शिवानी कुमारी के संघर्ष, मेहनत व कामयाबी की पूरी कहानी बयां की है।
यह भी पढ़ें- Priya Saroj: सबसे युवा-गरीब MP प्रिया सरोज ने बताया कब होगी शादी, वकालत छोड़ क्यों बनीं सांसद?

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में उर्मिला देवी कहती हैं कि 'मुझे बिग बॉस के बारे में ज्यादा तो कुछ पता नहीं, मगर सुन रही हूं कि बेटी शिवानी को आगे बढ़ने का बड़ा मौका मिला है। यह शिवानी की मेहनत का नतीजा है।
पिता की साल 2001 में बीमारी से मौत
उर्मिला देवी के चार बेटी हैं। सुमन, रीना, दीना व शिवानी। बेटा नहीं है। पति रामस्नेही की साल 2001 में बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। तब बेटी शिवानी करीब दो साल की थी। अब तो शिवानी पूरे परिवार को संभाल रही है।
यह भी पढ़ें- Pal Gehlot Success Story: वो इंजीनियर जिसने Yoga के लिए ठुकराई लाखों की Job, अब विदेशी भी हुए दीवाने

मां नर्सिंग होम में करती थीं काम
उर्मिला ने बताया कि पति की मौत के बाद खुद के 15-18 बीघा खेत में खेती करके परिवार पालने लगी थी, मगर थोड़े ही समय बाद वह खेत कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस गया। उस पर स्टे आ गया और आधा खेत बेटियों की शादी के लिए गिरवी रखना पड़ा। तब निजी नर्सिंग होम में काम करने लगी। शिवानी व अन्य बहनें दूसरों के खेतों में आलू निकालने, जौ-गेहूं, निराई-गुड़ाई आदि में मजदूरी करती थीं।

पहले टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी शिवानी
मां उर्मिला की तबीयत खराब होने के कारण बड़ी बेटी सुमन व दामाद चंद्रभान अपने 6 बच्चों के साथ उन्हीं के पास रहते हैं। शिवानी पहले टिकटॉक पर वीडियो बनाया करती थी। TikTok बंद होने के कारण यूट्यूब, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई और अच्छी खासी कमाई कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Success Story: पिता ने खूब ताने सुनने के बाद भी 80 लाख खर्च कर बेटी गरिमा चौधरी को बनाया पायलट

शिवानी ने घर बनवाकर बहन को तोहफे में दिया
मां उर्मिला कहती हैं कि बेटी शिवानी अपनी सोशल मीडिया से होने वाली कमाई से न केवल पूरे परिवार को पाल रही है। बल्कि अपनी गिरवी रखी जमीन भी छुड़वा ली और नया घर भी बनाया लिया। खास बात है कि नया घर शिवानी ने तोहफे में अपनी बड़ी बहन सुमन को दे दिया।

शिवानी के गांव में उत्साह का माहौल
गांव अरियारी की सरपंच रीता तिवाड़ी कहती हैं कि शिवानी ने बिग बॉस ओटीटी-3 में एंट्री पाकर पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उसकी वजह से गांव में उत्साह का माहौल है। हर कोई शिवानी के संघर्ष व कामयाबी की मिसाल दे रहा है।
16 जून को बिग बॉस के लिए रवाना हुई शिवानी
कानपुर देहात के रहने वाले अभिषेक कुमार साल 2020 से शिवानी कुमारी के साथ बतौर मैनेजर जुड़े हैं। अभिषेक कहते हैं कि शिवानी बिग बॉस ओटीटी-3 में हिस्सा लेने के लिए 16 जून को मुम्बई के लिए रवाना हुई हैं। वापसी का अभी कुछ कन्फर्म नहीं।
शिवानी कुमारी का जीवन परिचय (Shivani Kumari Family & Personal Details)
जन्म-12 दिसम्बर 2003
जन्म स्थान-अरियारी ग्राम पंचायत, औरैया यूपी
पिता-रामस्नेही
माता-उर्मिला
बहन-सुमन, रीना, दीना
शिक्षा-बीए फाइनल की स्टूडेंट
गाड़ी-नेक्सन XYZ
इंस्टाग्राम- 4M followers
यूट्यूब चैनल- 2.27M subscribers
फेसबुक पेज- 1M followers












Click it and Unblock the Notifications