संजय राउत बोले- अजित दादा ने दिया इस्तीफा, वो हमारे साथ हैं
मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के इस्तीफे की खबर पर शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अजित पवार के इस्तीफे को कंफर्म करते हुए कहा है कि अजित दादा ने इस्तीफा दे दिया है और वो हमारे साथ हैं। यही नहीं संजय राउत ने आगे ये भी कहा कि उद्धव ठाकरे हमारे मुख्यमंत्री होंगे और वो पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट को लेकर दिए गए अहम फैसले के बाद प्रदेश में सियासी घटनाक्रम काफी तेजी से बदला। इसी के बाद अचानक अजित पवार के इस्तीफे की खबर आई। हालांकि, दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए तो उन्होंने बताया कि अजित पवार ने उन्हें इस्तीफा सौंप दिया है। साथ ही उन्होंने फडणवीस ने खुद भी सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान किया। इससे पहले संजय राउत ने अजित पवार के इस्तीफे के मुद्दे पर बड़ी टिप्पणी की।

उद्धव ठाकरे अगले पांच साल मुख्यमंत्री होंगे: संजय राउत
शिवसेना के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा, 'अजित दादा ने इस्तीफा दे दिया और वो हमारे साथ हैं। उद्धव ठाकरे अगले पांच साल मुख्यमंत्री होंगे।' इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस खुद सीएम पद से इस्तीफे के ऐलान कर दिया। साथ ही बताया कि अजित पवार ने मुझे इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले एनसीपी की ओर से अजित पवार को वापस पार्टी में लाने की कोशिशें लगातार जारी थीं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन अजित की ओर से कुछ भी साफ नहीं किया गया।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट
इससे पहले महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान में उस समय बड़ा ट्विस्ट आया जब मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया। सर्वोच्च अदालत ने महाराष्ट्र की नवनियुक्त फडणवीस सरकार को बुधवार शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट पास करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर उनकी देख-रेख में शक्ति परीक्षण की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी। अदालत ने ये भी स्पष्ट किया है कि इस दौरान गुप्त मतदान नहीं हो और फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलिकास्ट किया जाए।
आठवले ने कहा- हमारे पास अभी बहुमत नहीं
वहीं महाराष्ट्र में जारी सियासी हंगामे पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी बहुमत नहीं है, लेकिन तब भी हम फ्लोर पर बहुमत पेश करने की कोशिश करेंगे। हमें एनसीपी नेता अजित पवार पर भरोसा है। सारे विधायक अजित पवार के साथ आएंगे तो हम जरूर जीत जाएंगे। हालांकि, खुद अजित पवार के इस्तीफे के साथ ही सभी संभावनाएं खारिज हो गईं।
इसे भी पढ़ें:- मुंबई के जिस गरवारे क्लब में आज होगी बीजेपी विधायकों की परेड, जानिए उसका शरद पवार कनेक्शन
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications