विधानसभा चुनाव: UP में शीला दीक्षित होंगी कांग्रेस की CM कैंडिडेट?
नई दिल्ली। पूरे देश में इस समय कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सिमट कर रह गई है इसलिए वो अपना पूरा जोर लगा रही है कि यूपी में वो वापस जिंदा हो जाये। हाल ही में खबर आयी थी कि कांग्रेस अपने पुराने नियम को तोड़ते हुए यूपी चुनाव से पहले ही अपना सीएम फेस तय करेगी जिसके लिए राहुल गांधी या प्रियंका गांधी के नामों की चर्चा हो रही थी।
लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर आयी है, कहा जा रहा है एक बार फिर से कांग्रेस अपने पुराने साथी पर भरोसा करने जा रही है।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक कांग्रेस यूपी में दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को सीएम फेस बना सकती है। इसी सिलसिले में आज दिल्ली में शीला दीक्षित की मुलाकात कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और युवराज राहुल गांधी से होने वाली है।
सूत्रों की माने तो कांग्रेस के इस दांव के पीछे सोची-समझी गणित है, कहा जा रहा है कि यूपी में कांग्रेस के स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने सुझाव दिया है कि सीएम उच्च ब्राह्मण कुल का होना चाहिए, उस हिसाब से शीला दीक्षित परफेक्ट हैं। हो सकता है कि जल्द ही शीला दीक्षित यूपी की राजनीति में सक्रिय दिखें।
शीला यूपी के लिए नयी नहीं है, वो यहीं की हैं और उच्च ब्राह्मण हैं। यही नहीं सीएम पोस्ट पर रहते हुए उन्होंने दिल्ली में काफी काम किया है इसलिए प्रशांत किशोर के पायदान पर वो खरी उतरती हैं। इसलिए कांग्रेस हो सकता है कि उनके नाम पर यूपी में चुनावी दांव खेले।













Click it and Unblock the Notifications