'तो ज्वाइन कर लूंगा कांग्रेस', BJP से नाता तोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला INC में जाने को तैयार? रखी 2 शर्तें

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद अपने फैसले की वजह साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि करीब दो साल से वह इस पर विचार कर रहे थे।

पूनावाला ने कहा कि राजनीति में सक्रिय रहने के बावजूद रोजमर्रा के खर्च चलते रहते हैं और राजनीतिक पार्टियों में आम नौकरी की तरह नियमित वेतन नहीं मिलता। घर का किराया, निजी जरूरतें और दूसरे खर्च अपनी जगह बने रहते हैं। इसी वजह से अब वह निजी क्षेत्र में काम करने की तैयारी कर रहे हैं।

Shehzad Poonawalla

वहीं, कांग्रेस में लौटने के सवाल पर उन्होंने ऐसी शर्तें गिना दीं, जिनसे उनकी वापसी की संभावना फिलहाल काफी दूर नजर आती है। उन्होंने भाजपा छोड़ने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की विचारधारा के प्रति अपना समर्थन जारी रखने की बात कही है। कांग्रेस में शामिल होने के लिए शहजाद ने कौन सी दो शर्तें रखी हैं?

ये भी पढ़ें: Shehzad Poonawalla Future Plan: BJP छोड़ने के बाद क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया फ्यूचर प्लान

शहजाद ने कांग्रेस में वापसी पर रख दी कौन सी शर्त?

शहजाद पूनावाला से जब पूछा गया कि क्या वह दोबारा कांग्रेस में जा सकते हैं, तो उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय अपनी शर्त सामने रख दी। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस से हटा दिया जाए और नेहरू के कामों के लिए माफी मांगी जाए, तभी वह कांग्रेस में जाने के बारे में सोचेंगे।

पूनावाला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। इसके बाद वह 2021 में भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा में उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी मिली थी।

मोदी के समर्थन पर नहीं बदला रुख

भाजपा से इस्तीफा देने के बावजूद पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपना रुख साफ रखा। उन्होंने कहा कि वह विचारधारा के स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ बने रहेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बड़ा नेता देश में न पहले कोई हुआ है और न आगे होगा। पूनावाला ने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा जैसी बड़ी पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाने के बाद क्या कोई व्यक्ति आसानी से किसी दूसरी पार्टी में चला जाएगा। उन्होंने मौजूदा समय में भाजपा को देश की सबसे अच्छी पार्टी बताया।

इस्तीफे में भी आर्थिक और निजी कारण

पूनावाला ने अपने इस्तीफे के पत्र में भी आर्थिक और निजी परिस्थितियों को फैसले की वजह बताया था। उन्होंने कहा था कि हाल की कुछ घटनाओं और कुछ लोगों से जुड़ी परिस्थितियों ने उन्हें अपने पहले से लिए गए फैसले पर कायम रहने के लिए मजबूर किया। उन्होंने यह भी बताया कि अब वह निजी क्षेत्र में जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, राजनीति से दूरी बनाने के बावजूद वह जहां तक संभव होगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विजन और काम का समर्थन करते रहेंगे।

2024 से बना रहे थे इस्तीफे का मन

पूनावाला ने बताया कि भाजपा से अलग होने का विचार उनके मन में काफी समय से था। उन्होंने कहा कि वह 2024 से ही इस बारे में सोच रहे थे। उनके अनुसार, जब उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया तो कई नेताओं ने उनसे बात भी की। उन्होंने अपनी आर्थिक और निजी परेशानियों के बारे में पार्टी के लोगों को पहले ही जानकारी दे दी थी।

इसके बावजूद उन्होंने काफी समय तक सोचने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया। यानी यह कदम किसी एक घटना के बाद अचानक उठाया गया फैसला नहीं था।

अभी भाजपा ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया

शहजाद पूनावाला ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी भाजपा ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि पार्टी उनके दोबारा दिए गए इस्तीफे पर क्या फैसला लेती है।

दूसरी ओर, पूनावाला के बयान से इतना साफ है कि फिलहाल उनका रुख निजी क्षेत्र की ओर बढ़ने का है। कांग्रेस में वापसी को लेकर उन्होंने जो शर्तें रखी हैं, उससे भी उन्होंने अपने राजनीतिक रुख को लेकर तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट कर दी है।

ये भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला ने पहला इस्तीफा खारिज होने पर दोबारा भेजा त्यागपत्र, नितिन नबीन को भेजे लेटर में क्या लिखा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+