Shehzad Poonawalla Future Plan: BJP छोड़ने के बाद क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया फ्यूचर प्लान

Shehzad Poonawalla Future Plan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी को अपना त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने बीजेपी नेतृत्व से खुद को पार्टी के सभी पदों और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त करने की मांग की है। खास बात यह है कि यह उनका पहला इस्तीफा नहीं है। इससे पहले 30 जुलाई 2026 को उन्होंने गंभीर आर्थिक और निजी परेशानियों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने की पेशकश की थी, लेकिन भाजपा ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और उन्हें फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा था।

अब लंबे विचार के बाद शहजाद ने अपना फैसला कायम रखते हुए 17 अगस्त को दोबारा इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है और साफ किया है कि वह भाजपा की 'व्यवस्था' छोड़ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के विचारों का समर्थन जारी रखेंगे। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा से अलग होने के बाद शहजाद पूनावाला आगे क्या करेंगे?

Shehzad Poonawalla Future Plan

पहली बार इस्तीफा दिया, लेकिन पार्टी ने नहीं माना

शहजाद पूनावाला ने 30 जुलाई को भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्होंने इसके पीछे गंभीर आर्थिक और निजी परिस्थितियों को वजह बताया था। हालांकि, पार्टी ने उनका इस्तीफा तुरंत स्वीकार नहीं किया और उनसे फैसले पर दोबारा सोचने का आग्रह किया। शहजाद ने अपने नए त्यागपत्र में लिखा कि पार्टी ने उन्हें इस्तीफे पर दोबारा विचार करने को कहा, इस के लिए वह आभारी हैं। लेकिन लंबे विचार-विमर्श के बाद उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से मुक्त किए जाने की मांग दोबारा रखी।

ये भी पढ़ें: शहजाद पूनावाला ने पहला इस्तीफा खारिज होने पर दोबारा भेजा त्यागपत्र, नितिन नबीन को भेजे लेटर में क्या लिखा?

अब क्या करेंगे शहजाद?

शहजाद के अगले कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। अपने इस्तीफे में उन्होंने साफ संकेत दिया है कि वह अब निजी क्षेत्र में जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक और निजी परिस्थितियों के कारण वह निजी क्षेत्र में कदम रखेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा से संगठनात्मक तौर पर अलग होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के काम और विजन का समर्थन करते रहेंगे। उनके शब्दों में, वह सिर्फ 'व्यवस्था' छोड़ रहे हैं, 'व्यक्ति' और 'विचार' नहीं।

बता दें, शहजाद पेशे से वकील हैं और उनका खानदानी बिजनेस भी है। हालांकि उनके परिवार के बिजनेस के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनका परिवार Serum Institute वाले Cyrus Poonawalla परिवार से जुड़ा हुआ नहीं है।

कांग्रेस से शुरू किया था राजनीतिक सफर

शहजाद पूनावाला का राजनीतिक सफर भाजपा से नहीं, बल्कि कांग्रेस से शुरू हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह वकील और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उनके भाई तहसीन पूनावाला भी सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। शहजाद कांग्रेस की मीडिया सेल से जुड़े और महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव भी रहे। साल 2017 में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सवाल उठाए और राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। इसके बाद कांग्रेस से उनका विवाद बढ़ा और उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

भाजपा में बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

कांग्रेस छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद वह पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल हो गए। 2021 में उन्हें भाजपा के दिल्ली आईटी और सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई। भाजपा के मुस्लिम चेहरों में उनकी पहचान मजबूत हुई। टीवी डिबेट और प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह पार्टी का पक्ष रखते रहे। समान नागरिक संहिता, तीन तलाक और नागरिकता संशोधन कानून जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार का खुलकर बचाव किया।

अब इंतजार इस्तीफा मंजूर होने का

शहजाद ने दोबारा इस्तीफा तो दे दिया है, लेकिन अब नजर इस बात पर है कि भाजपा नेतृत्व उनके इस फैसले को स्वीकार करता है या नहीं। पिछली बार पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। इस बार शहजाद ने अपने पत्र में इसे अंतिम फैसला बताते हुए पद और सक्रिय सदस्यता से मुक्त करने का आग्रह किया है। उनके निजी क्षेत्र में जाने के संकेत के बाद यह भी चर्चा है कि आगे वह किस क्षेत्र में काम करेंगे और क्या सक्रिय राजनीति से पूरी तरह दूरी बनाए रखेंगे। फिलहाल उन्होंने इतना जरूर साफ किया है कि पार्टी की संगठनात्मक भूमिका से अलग होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के विचारों के प्रति उनका समर्थन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: 'मुझे मुक्त करें', शहजाद पूनावाला ने फिर भेजा इस्तीफा, पार्टी के मर्जी के खिलाफ BJP छोड़ने पर क्यों अड़े?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+