शहजाद पूनावाला ने पहला इस्तीफा खारिज होने पर दोबारा भेजा त्यागपत्र, नितिन नबीन को भेजे लेटर में क्या लिखा?
Shehzad Poonawalla Resignation Letter: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने 17 अगस्त 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र भेजकर राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी और पार्टी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से खुद को मुक्त करने की मांग की है। इससे पहले 30 जुलाई को भी पूनावाला ने गंभीर वित्तीय और निजी परिस्थितियों का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने इसे स्वीकार नहीं किया था।
अब उन्होंने अपने नए पत्र में कहा है कि लंबे विचार के बाद वह अपने फैसले पर कायम हैं। उन्होंने हाल की कुछ घटनाओं और कुछ व्यक्तियों का भी जिक्र किया है, जिनके कारण उनका फैसला और मजबूत हुआ। हालांकि, पूनावाला ने साफ किया कि वह संगठन से अलग हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के विचारों का समर्थन आगे भी करते रहेंगे।

शहजाद पूनावाला ने अपने दूसरे इस्तीफे में क्या लिखा?
शहजाद पूनावाला
राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा
सेवा में,
श्री नितिन नबीन,
राष्ट्रीय अध्यक्ष,
भाजपा।
दिनांक: 17 अगस्त 2026
आदरणीय महोदय,
कृपया इस पत्र को मेरे पिछले पत्र (दिनांक 30 जुलाई 2026) के निरंतरता में पढ़ें, जिसमें मैंने गंभीर वित्तीय और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से बिना शर्त इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
यह अत्यंत भावुक करने वाला था और मैं वास्तव में आभारी हूं कि पार्टी ने तुरंत मेरा इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मुझे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।
लेकिन लंबे और गहन विचार-विमर्श के बाद, मैं इस अंतिम निर्णय पर पहुंचा हूं कि मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता की अपनी भूमिका और भाजपा की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से खुद को मुक्त करने के अपने आग्रह पर कायम रहूं।
पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने, कुछ ऐसे व्यक्तियों की वजह से जिनके बारे में मैंने आपको विस्तार से बताया है, मुझे अपने पहले के फैसले को मजबूत करने और उस पर टिके रहने के लिए मजबूर किया है।
बिना किसी ठेस या आहत भाव के और केवल आभार, प्रेम, स्नेह, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और संगठन महामंत्री श्री बी.एल. संतोष जी जैसे वरिष्ठ नेताओं के प्रति सर्वोच्च सम्मान के साथ, मैं अपनी पूरी विनम्रता से पिछले पांच वर्षों में मुझे दिए गए मंच और अवसरों के लिए एक बार फिर पार्टी का धन्यवाद करता हूं।
जैसा कि पहले बताया गया है, आपातकालीन वित्तीय और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण, मैं निजी क्षेत्र में कदम रखूंगा, लेकिन जहां भी संभव होगा और जिस भी रूप में संभव होगा, मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के विजन और कार्यों का समर्थन जारी रखूंगा।
जैसा कि मैंने कहा, मैं केवल 'व्यवस्था' छोड़ रहा हूं, 'व्यक्ति' या 'विचार' नहीं।
एक बार फिर आपका धन्यवाद।
भवदीय,
शहजाद पूनावाला
पता: भाजपा केंद्रीय कार्यालय, 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली - 110002, भारत

ये भी पढ़ें: 'मुझे मुक्त करें', शहजाद पूनावाला ने फिर भेजा इस्तीफा, पार्टी के मर्जी के खिलाफ BJP छोड़ने पर क्यों अड़े?


Click it and Unblock the Notifications
