लीजा रे संग नजर आई एक्ट्रेस शीतल सेठ को ब्रेस्ट कैंसर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की अपनी कहानी
नई दिल्ली। एक्ट्रेस लीजा रे के साथ द वर्ल्ड अनसीन नाम के शो में काम कर चुकीं इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस शीतल सेठ अपनी एक ट्विटर पोस्ट के चलते चर्चा में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने अपना एक ट्विटर पोस्ट किया, जिसमें वे अपने आप को जन्मदिन की बधाइयां देती नजर आईं। साथ ही उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें 6 महीने पहले ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े सवालों के जवाब दे रही हैं।

लीजे रे ने शीतल को बताया वॉरियर
शीतल सेठ के वीडियो को रिट्वीट करते हुए उन्हें वॉरियर बता दिया। शीतल ने अपने जन्मदिन पर पोस्ट लिखा- आपके प्यार और दुआओं के लिए बहुत शुक्रिया। मुझे 6 माह पहले ब्रेस्ट कैंसेर हुआ। ये खबर जानकर मैं बुरी तरह से टूट गई। ये खबर बेहद दर्दनाक और डरा देने वाली थी। हालांकि इस जंग के लिए मैं अब भी तैनात हूं। शीतल के इस ट्वीट के बार कई बड़े सितारे उनके सपोर्ट में आए।
फैंस को देती रहेंगी हेल्थ अपडेट
शीतल ने अपने वीडियो में कहा था कि वे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट्स देती रहेंगी। गौरतलब है कि इससे कुछ समय पहले एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी कैंसर के काफी जूझी थीं। वे भी सोशल मीडिया की मदद से फैंस को अप्डेट देती रहती थीं।

लीजे रे को भी हुई थी गंभीर बीमारी
साल 2009 में लीजा रे भी मल्टीपल माइलोमा नाम की दुर्लभ और गंभीर बीमारी से ग्रसित हुई थी। दरअसल ये एक प्रकार का व्हाइट ब्लड सेल्स का कैंसर है। इस बीमारी के लिए लीजा साल 2010 में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के बाद पूरी तरह से ठीक हो गई थी। बता दें कि लीजा रे और शीतल सेठ ने 'आई कान्ट थिंक स्ट्रेट' और 'द वर्ल्ड अनसीन' में एक साथ काम किया हुआ है।
यह भी पढ़ें- मां बनीं एक्ट्रेस लीजा रे, सेरोगेसी से जुड़वा बेटियों ने लिया जन्म












Click it and Unblock the Notifications