मां बनीं एक्ट्रेस लीजा रे, सेरोगेसी से जुड़वा बेटियों ने लिया जन्म

एक्ट्रेस लीजा रे जुड़वा बेटियों की मां बन गई हैं। लीजा सेरोगसी के जरिये दो बेटियों की मां बनीं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटियों की पहली तस्वरी जारी करते हुए लीजा ने अपने मां बनने के एहसास के बारे में भी फैंस को बतीया।

Lisa Ray

नई दिल्ली। एक्ट्रेस लीजा रे जुड़वा बेटियों की मां बन गई हैं। लीजा सेरोगसी के जरिये दो बेटियों की मां बनीं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटियों की पहली तस्वरी जारी करते हुए लीजा ने अपने मां बनने के एहसास के बारे में भी फैंस को बतीया। लीजा ने अपनी बेटियों का नाम सूफी और सोलेल रखा है। कैंसर से जंग लड़ चुकीं लीजा रे पहली बार मां बनी हैं और उन्होंने मातृत्व के इस एहसास को काफी खास बताया।

सरोगेसी से बनीं जुड़वा बेटियों की मां

सरोगेसी से बनीं जुड़वा बेटियों की मां

लीजा रे ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों की तस्वीर पोस्ट की। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मां बनने की एहसास पर बात करते हुए कहा, 'अभी जिंदगी भावनाओं से भरी हुई है। कई चीजों को मैनेज करना पड़ रहा है, अपना काम, खुद का ख्याल रखा, ट्रैवल, दोस्तों-परिवार और पति के साथ समय बिताना। जिंदगी इस वक्त एक क्रेजी एडवेंचर की तरह हो गई है, लेकिन मैं खुश हूं।'

जून में जन्मीं हैं लीजा की बेटियां

जून में जन्मीं हैं लीजा की बेटियां

लीजा ने कहा कि वो अपनी बेटियों को जल्द से जल्द मुंबई लाना चाहती हैं। बता दें कि लीजा की बेटियों का जन्म जॉर्जिया के Tbilisi में जून में हुआ है। सरोगेसी के जरिये जन्मीं अपनी बेटियों का नाम लीजा ने Sufi और Soleil रखा है। लीजा ने बताया कि वो अपनी बेटियों को मजबूत बनाएंगी। 'मैं अपनी मुश्किलें और जीत उनके साथ बांटना चाहूंगी। हमारी कहानी लोगों को उम्मीद दे सकती है जो बच्चे चाहते हैं। मैं अपनी बेटियों के लिए बहुत आभारी हूं। मैं उन्हें मजबूत बनान सिखाउंगी।'

छह साल पहले लेबनान के ब्वॉयफ्रेंड से की थी शादी

छह साल पहले लेबनान के ब्वॉयफ्रेंड से की थी शादी

लीजा ने कहा, 'मैं उन्हें सिखाउंगी की वो जो चाहे कर सकती हैं। अगली पीढ़ी को दयालु बनाना एक बेहतर भविष्य के लिए सबसे बड़ा मौका है। मैं उनके कानों में ये कहना चाहती हूं कि 'भविष्य महिलाएं हैं।'' लीजा रे ने कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद 2010 में बताया था कि वो अब इस बीमारी से मुक्त हो चुकी हैं। 20 अक्टूबर, 2012 को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड Jason Dehni से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+