पूर्व पत्नी का खुलासा, रंगीनमिजाज पीटर को था यंग औरतों का नशा
नई दिल्ली। रिश्तों के मकड़जाल में उलझेे शीना बोरा केस में अब आरोपी पीटर मुखर्जी की पूर्व पत्नी शबनम ने नया खुलासा किया है।
सीबीआई के मुताबिक शबनम ने बयान दिया है कि पीटर औरतों का दीवाना था। उन्हें हर युवा महिला में दिलचस्पी पैदा हो जाती थी। वो लेटनाइट पार्टी करते थे और हमेशा महिलाओं के बीच घिरेे रहते थे। पीटर की इसी रंगीन मिजाजी की ही वजह उसका और पीटर का तलाक हुआ था।
सीबीआई ने शबनम को सीक्रेट विटनेस के रूप में पेश किया है। शबनम ने कहा कि उनके जाने के कुछ ही दिन बाद पीटर ने इंद्राणी से शादी कर ली थी। शबनम को हर महीने पीटर से गुजारा भत्ता के रूप में बड़ी रकम मिलती थी जिसके लिए इंद्राणी ने उसे एक दि्न फोन करके धमकी दी थी वो एक साथ ही सारे पैसे क्यों नहीं ले लेती है, जिसके बाद शबनम और इंद्राणी की फोन पर तीखी बहस हुई थी।
इंद्राणी मुखर्जी ही निकली शीना की मां क्योंकि डीएनए हुआ मैच
हालांकि सीबीआई के दावों और शबनम के बयान को पीटर के वकील ने बेबुनियाद बताया है। आपको बता दें कि पीटर और शबनम का बेटा राहुल है जिसका अफेयर शीना से था और जिस पर इंद्राणी और पीटर को एतराज था और शायद इसी वजह से उसका मर्डर हुआ जिसका आरोप इंद्राणी और पीटर पर है।













Click it and Unblock the Notifications