खुद के फायदे के लिए बच्चों को मार सकती है महात्वाकांक्षी इंद्राणी: पीटर मुखर्जी
नई दिल्ली। रिश्तों के मकड़-जाल में उलझे शीना बोरा मर्डर केस में अभी भी रोज ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिन्हें सुनकर लोगों के अचरज का ठिकाना ही नहीं रहता। इस केस में ताजा खुलासा किया है इस केस आरोपी और पूर्व मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी ने।
जिन्होंने दोबारा से अपने लिए बेल की अर्जी दी है, उन्होंने अपनी अर्जी में इस केस की मुख्य आरोपी और अपनी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के बारे में काफी हैरत-अंगेज बातें कही हैं। पीटर ने कहा कि इंद्राणी काफी महात्वाकांक्षी महिला है और वो अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अपने बच्चों की भी बलि दे सकती है।
ये पहली बार है जब पीटर ने इंद्राणी के लिए इस तरह की बातें की है। उनके वकील ने कहा कि बेल अप्लीकेशन में पीटर ने कहा है कि इंद्राणी के अतित को जानते हुए भी पीटर ने उससे शादी की थी लेकिन इंद्राणी ने उन्हें हर कदम पर धोखा दिया और शीना के बारे में कभी कुछ सही नहीं बताया।













Click it and Unblock the Notifications