वो मुझे भैया बुलाती है.. प्लीज हमें बदनाम ना करें: कुमार विश्वास

नई दिल्ली। जहां अवैध संबंधों को लेकर कुमार विश्वास पर लग रहे आरोपों को आप पार्टी ने बेबूनियाद बताया है, वहीं दूसरी ओर खुद कुमार विश्वास ने कहा कि महिला आयोग से शिकायत करने वाली महिला ने उन्हें भैया कहकर चिठ्ठी लिखी है इसलिए मैं मीडिया वालों से गुजारिंश करूंगा कि वो प्लीज हमलोगों को लेकर अपयश ना फैलायें और ना ही बदनाम करें।

कुमार विश्वास ने कहा कि यह सत्य की लड़ाई है, महिला मुझे भैया कहती है, उसके पति खुद यहां आए थे और हमने कहा कि यह सत्य की लड़ाई है। राजनीति बलिदान मांगती है। उसने चिठ्ठी में कहीं भी अवैध संबंधों की बात नहीं की है, ऐसे में मैं सिर्फ गुजांरिश करना चाहता हूं कि हमें लेकर प्लीज कोई टीका-टिप्पणी ना करें।

गौरतलब है कि कवि और राजनेता कुमार विश्वास को महिला आयोग की ओर से 'आप' महिला कार्यकर्ता की शिकायत पर नोटिस मिला है क्योंकि महिला का कहना है कि उसके और कुमार विश्वास के अवैध संबंधों की अफवाओं ने उसका घर उजाड़ दिया है और उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। उसने इस संदर्भ में अरविंद केजरीवाल से शिकायत की थी लेकिन उन्होंने कोई मदद उसकी नहीं की और इसलिए उसने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+