कहीं विश्वास-तोमर के लिए तो केजरीवाल नहीं चाहते मीडिया का पब्लिक ट्रायल?

नई दिल्ली। कुमार विश्वास के मुद्दे पर आज हर कोई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जवाब मांग रहा है लेकिन केजरीवाल की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है, लेकिन टीवी चैनलों की बहस कह रही है कि शायद केजरीवाल को इस मुद्दे पर होने वाले बवाल का अंदाजा था इसलिए ही उन्होंने रविवार को मीडिया के खिलाफ आग उगली थी।

मालूम हो कि अपने कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर को लेकर उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा था कि मीडिया का भी पब्लिक ट्रायल होना चाहिए। वो घूमा-फिरा कर यह कह रहे थे कि मीडिया ने भी उनके मंत्री तोमर को बदनाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और हो सकता है कि यही राग वो कुमार विश्वास के लिए अलापें।

इसलिए आज जब चारों ओर से जब कवि और उनके प्रिय नेता कुमार विश्वास पर निशाना साधा जा रहा है तो वो मौन धारण किये हुए हैं। अब क्या सच है और क्या झूठ है इसका तो पता आने वाले दिनों में लगेगा लेकिन इतना तो तय है कि केजरीवाल की चुप्पी टूटने का हर कोई इंतजार कर रहा है।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि अमेठी में लोकसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास और एक आप महिला कार्यकर्ता के बीच कुछ करीबी संबंध थे, महिला कार्यकर्ता ने इस बारे में सीएम केजरीवाल से न्याय मांगा था, महिला का कहना है कि कुमार विश्वास का नाम लेकर उसे बदनाम किया जा रहा है, उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है, सीएम केजरीवाल ने उनकी एक नहीं सुनी इसलिए अब मैंने महिला आयोग से शिकायत की है, इसलिए महिला आयोग ने कुमार विश्वास को नोटिस भेजा है जिस पर उनको कल जवाब देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+