पीएम मोदी के लिए शत्रुघन सिन्हा ने फिर खड़ी की मुश्किल
शत्रुघन सिन्हा ने एक बार फिर से पीएम मोदी के लिए खड़ी की मुश्किल, बोले ऐसा लगता है कि हमारी सरकार ने नोटबंदी के फैसले से पहले होमवर्क नहीं किया
नई दिल्ली। भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा ने एक बार फिर से केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सवाल उठाया है, उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पहले हमने अच्छा होमवर्क नहीं किया।

वनइंडिया के सर्वे में खुलासा: 2,000 रुपये के नोटों से बढ़ेगी कालेधन की जमाखोरी
पीएम की सोच पर मुझे भरोसा
शुत्रघन सिन्हा ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि हमारे पीएम की सोच और गंभीरता पर पूरा भरोसा है। पीएम ने जिस उद्देश्य से यह फैसला लिया है वह काफी अच्छा है। कालाधन और जाली नोट ना सिर्फ हमारे देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करती है बल्कि ड्रग माफिया, आतंकियों और देश के दुश्मनों की मदद करती है।
नोटबंदी के बाद सोनाबंदी कर सकती है मोदी सरकार, घरों में दबे सोने पर होगी कार्रवाई
नोबंदी के बाद के कदम नाकाफी
सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद लोगों की दिक्कतों और जिस तरह से तकरबीन पूरा विपक्ष एकजुट है वह काफी अहम है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हमारी टीम इस फैसले से पहले बेहतर तैयारी नहीं कि, इसी के चलते अब जो फैसले लिए जा रहे हैं वह नाकाफी हैं।
क्या कर रहे हैं पीएम के एडवाइजर?
प्रधानमंत्री का समर्थन करते हुए सिन्हा ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री की कालेधन के खिलाफ लड़ाई में साथ हैं, लेकिन पीएम को सुझाव देने वाले एक्सपर्ट और एडवाइजर अब क्या कर रहे हैं।
एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए
सिन्हा ने कहा कि क्या यह उचित समय नहीं है जब एक कमेटी बनाई जाए जिसमें अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा, सुब्रह्मण्यम स्वामी जैसे पार्टी के जानकार लोग हों और पार्टी के दिग्गज एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सरकार को इस मुद्दे पर सुझाव दें।
मैं नहीं हूं आर्थिक जानकार
हालांकि सिन्हा ने कहा कि मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं और ना ही आर्थिक मामलों का जानकार ऐसे में इस फैसले के दूरगामी या हाल फिलहाल के परिणामों के बारे में कुछ कह सकूं, लेकिन मैं भी आम नागरिक की तरह लोगों की समस्या के बारे में सोच रहा हूं।
ऐसे में मेरा सुझाव है कि इस मामले के जानकार और एक्सपर्ट अपनी राय देश के हित में दे, जिससे कि लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications