15 साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा बनकर संसद में घुसे बलबीर आज भी भुगत रहे हैं सजा
मुंबई। अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तरह दिखने वाले मुंबई के बलबीर सिंह राजपूत साल 2003 में पार्लियामेंट में किए गए एक स्टिंग का हिस्सा थे। जिसके आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी बनाए गए अन्य लोग तो छूट गए लेकिन बलबीर आज भी अपने उस प्रैंक की सजा झेल रहे हैं। 2003 में एक टीवी स्टिंग के लिए बलबीर बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा के रूप में संसद में घुस गए थे। इसके लिए उन पर 2004 में मुकदमा हो गया था। इस घटना को 15 साल बीत चुके हैं, लेकिन बलबीर आज भी तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। वहीं इस मामले में नेता शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें माफ कर चुके हैं।

सिन्हा ने कहा कि, वह एक प्रैंक था
सिन्हा ने कहा कि, वह एक प्रैंक था, हम सभी ने उसका आनंद लिया। वह गरीब और साधारण इंसान है। मेरी समाज और सरकार से विनम्र अपील है कि उन्हें उस कृत्य के लिए माफ कर दिया जाए। खासकर उनकी उम्र और उनके खराब तबियत को देखते हुए। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ आपराधिक और अनधिकार प्रवेश करने के तहत मामला दर्ज किया था।84 साल के बलबीर भानडुप में रहते हैं। इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद से उन्हें दो हार्ट अटैक आ चुके हैं। 2003 में टीवी चैनल द्वारा किए स्टिंग में वे गार्ड को चकमा देते हुए संसद में बेपरवाह घूमते और मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखे थे।

बलबीर को छोड़कर सभी आरोपी रिहा
जिस समय बलबीर उस स्टिंग का हिस्सा बने थे तब शत्रुघ्न सिन्हा वाजपेयी सरकार में शिपिंग मिनिस्टर थे। यह स्टिंग दिसंबर 2001 में हुए संसद हमले के बाद सुरक्षा-व्यवस्था की पोल खोलने के लिए किया गया था। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, बलबीर का कहना है कि उन्हें इस प्रैंक में बलि का बकरा बनाया गया है। स्टिंग को टीआरपी मिली जबकि मैं पुलिस स्टेशन और कोर्ट के चक्कर खा रहा हूं। मैं इस मामले में अकेला ऐसा आरोपी बचा हूं जिस पर अभी तक केस चल रहा है। 2004 में बलवीर और टीवी क्रू मेंबर के खिलाफ चार्जशीट दायर हुई थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने क्रू मेंबर्स को केस से बरी कर दिया लेकिन बलवीर के खिलाफ ट्रायल चलाने का आदेश दिया।

बलबीर को सिन्हा के स्टाफ ने पहचान लिया था
इस मामले में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, मीडिया में ऐसे लोग हैं जो उन्हें ऐसा करने से उकसाते है। वे लोग तो आराम से अपनी जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन वह गरीब इंसान रो रहा है। मामले से उसी समय खत्म कर देना चाहिए था। शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी दावा किया कि स्टिंग सफल नहीं हो सका था क्योंकि उनकी हाइट 6 फुट, 2 इंच है जबकि बलवीर 5 फुट 2 इंच है। मेरे स्टाफ ने उन्हें ऑफिस में घुसने से रोक दिया था। ये स्टिंग तभी फेल हो गया था।
फोटो साभार: सुरजीत सिंह राजपूत के ट्विटर अकाउंट से
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications