जब एक महिला ने पूछा इतने हैंडसम और ब्रिलियंट कैसे? Shashi Tharoor ने दिया ऐसा जवाब हो गया Viral

Shashi Tharoor Viral Video: कांग्रेस नेता शशि थरूर की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। इस फैन बेस में वे लोग शामिल हैं जो उनकी शख्सियत और लुक्स पर फिदा हैं, कुछ उनकी अंग्रेजी और भाषण शैली से प्रभावित हैं और एक तीसरा वर्ग ऐसा भी है जो उनके विचारों से असहमत होता है लेकिन फिर भी उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाता। इस बात का ताजा उदाहरण एक वीडियो क्लिप है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस करीब दो मिनट क्लिप में एक युवा महिला जो शायद कॉलेज स्टूडेंट है शशि थरूर से पूछती है सर, कृपया बताइए कि कोई इंसान एक साथ इतने हैंडसम, करिश्माई और साथ ही इतना इंटेलिजेंट और ब्रिलियंट कैसे हो सकता है? कृपया कुछ सीक्रेट्स शेयर कीजिए। महिला का ये सवाल और शशि थरूर का जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Shashi Tharoor

शशि थरूर ने दिया मजेदार जवाब

वहीं महिला के इस सवाल पर जवाब देते हुए शशि थरूर (Shashi Tharoor Viral Video) ने कहा कि, कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो हमारे हाथ में नहीं होतीं, जबकि कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें हम अपनी मेहनत और लगन से हासिल कर सकते हैं। जहां तक लुक्स की बात है, तो मैं बस इतना कहूंगा अपने माता-पिता सोच-समझकर चुनिए, क्योंकि यह सब तो जेनेटिक्स का कमाल है। बाकी हर चीज़ के लिए आपको खुद पर मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने आगे बताया कि, 'बचपन में पढ़ने की आदत लग गई थी और वो आदत आज तक जारी है। मैंने बहुत कुछ पढ़ा है और बहुत कुछ सीखा भी है, इसलिए आज जानकारी का स्तर अच्छा है।'

ये भी पढ़ें Shashi Tharoor Net Worth : आलीशान जीवन जीते हैं शशि थरूर, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

'उनके लिए लोगों के सामने बोलना आसान नहीं था'

थरूर यह भी स्वीकार करते हैं कि शुरू में उनके लिए भी लोगों के सामने बोलना आसान नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे अभ्यास किया, आत्मविश्वास बढ़ता गया। जब आपको लगता है कि, आपकी बातों में दम है और आप उसे साफ तरीके से कह सकते हैं, तो लोगों के सामने बोलने का डर कम हो जाता है। लेकिन इसके लिए लगातार अभ्यास जरूरी है।

साल 2023 का है वीडियो

यह वीडियो, साल 2023 का बताया जा रहा है। xAI द्वारा विकसित जनरेटिव एआई चैटबॉट Grok के मुताबिक, यह वीडियो उस वक्त का है जब शशि थरूर नागालैंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वहां गए थे

ये भी पढ़ें Shashi Tharoor खोल रहे पाकिस्तान की पोल, इधर देश में कांग्रेस नेता ही बताने लगे सरकार का चमचा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+