Shashi Tharoor खोल रहे पाकिस्तान की पोल, इधर देश में कांग्रेस नेता ही बताने लगे सरकार का चमचा
Shashi Tharoor News: शशि थरूर विदेशों में पाकिस्तान के प्रोपगैंडा की पोल खोलने की वजह से सोशल मीडिया में खूब तारीफ बटोर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के ही नेता थरूर पर लगातार हमलावर मोड में हैं। उन्हें बीजेपी और सरकार का चमचा तक बताया जा रहा है। इन आरोपों पर कांग्रेस सांसद खुद स्पष्ट कर चुके हैं कि कूटनीतिक मामलों के अपने अनुभव के आधार पर भारत की बात कर रहे हैं। वह बीजेपी या केंद्र सरकार के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि बतौर भारतीय सांसद देश का पक्ष रख रहे हैं। कांग्रेस नेता उदय राज ने थरूर की आलोचना करते हुए उन्हें बीजेपी का सुपर स्पोकपर्सन और सरकार का चमचा कह दिया है।
Shashi Tharoor को कांग्रेस नेता ने बताया सरकार का चमचा
शशि थरूर शानदार अंदाज में पाकिस्तान के प्रोपगैंड की पोल खोल रहे हैं और भारत का पक्ष मजबूती से रखने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और भारत के ऑपरेशन सिंदूर का विदेश में कुशलता से प्रचार किया है। दशकों के कूटनीतिक और विदेश सेवा का अनुभव उनके डेलिगेशन लीड करने के दौरान साफ नजर आ रहा है। हालांकि, थरूर को अपनी ही पार्टी के सदस्यों के आरोप और नाराजगी झेलनी पड़ रही है। बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नेता उदय राज ने थरूर की आलोचना करते हुए कहा कि वह देश का पक्ष रखने के बजाय सरकार के सुपर स्पोकपर्सन लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor delegations: 'पाकिस्तान को सुधरना होगा, इंडिया अब चुप नहीं बैठता', शशि थरूर ने दी चेतावनी
उदय राज बोले, 'थरूर का पब्लिसिटी स्टंट'
कांग्रेस नेता उदय राज ने सरकार और शशि थरूर पर हमला बोलते हुए कहा, 'सरकार भारतीय सशस्त्र बलों का श्रेय ले रही है। पहले सर्जिकल स्ट्राइक होती थी। कांग्रेस पार्टी ने ऐसा नहीं किया और सेना की कार्रवाई को पब्लिक डिक्लेयर नहीं करती थी। ये लोग सेना का सारा श्रेय खुद ही ले रहे हैं।' उन्होंने सरकार और शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा कि ये मोदी जी का है कि कुछ करना नहीं है, लेकिन प्रचार करना है। अपनी शेखी बघारना है। इसमें सेना का कोई सम्मान नहीं है। ये शशि थरूर तो इस समय बीजेपी के प्रवक्ता बन गए हैं। यह बीजेपी का प्रचार है। शशि थरूर का पब्लिसिटी स्टंट है।
पनामा में थरूर के बयान की हो रही है चर्चा
शशि थरूर ने पनामा में भारतीय डेलिगेशन का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान को अब समझ आ गया है कि अगर वह आतंकी गतिविधियों का समर्थन करेंगे, तो उसकी कीमत चुकानी होगी। भारत ने करगिल युद्ध के समय भी नियंत्रण रेखा नहीं पार की थी। अब पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि अगर हम पर वार करेंगे, तो भारत नियंत्रण रेखा नहीं सीमा रेखा भी पार करेगा और उनको कीमत चुकानी होगी। बालाकोट में आतंकवादी मुख्यालय पर हमला किया था। इस बार हमने और आगे बढ़कर नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।'
यह भी पढ़ें: गुयाना के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शशि थरूर हुए शामिल, दोनों देशों के रिश्तों के साथ ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा












Click it and Unblock the Notifications