Shashi Tharoor Net Worth : आलीशान जीवन जीते हैं शशि थरूर, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
Shashi Tharoor Net Worth: देश के लोकप्रिय नेताओं में से एक शशि थरूर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष रखने वाले डेलीगेशन के सदस्यों मे शामिल किए गए हैं। मोदी सरकार की ओर से शनिवार को जैसी ही सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की लिस्ट जारी की गई वैसे ही थरूर को लेकर बवाल मच गया।
खास बात ये है कि इस बात को मुद्दा खुद उनकी कांग्रेस पार्टी बना रही है, तो वहीं शशि थरूर ने खुद को डेलिगेशन में शामिल करने पर खासी खुशी जताई है और केंद्र सरकार को 'Thank You' बोला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के शीर्ष नेता उनसे नाराज चल रहे हैं, इसी कारण वो पार्टी से पूरी तरह से साइडलाइन कर दिए गए हैं तो वहीं कई मौकौं पर उनकी ओर से खुलकर पीएम मोदी और उनके फैसलों की तारीफ करना भी कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आया है, इसी वजह से वो लगातार पार्टी के कुछ नेताओं की नाराजगी झेल रहे हैं।
शशि थरूर का जन्म लंदन में हुआ (Shashi Tharoor)
आपको बता दें कि 9 मार्च 1956 को लंदन में एक मलयाली परिवार में, जन्मे शशि थरूर जब दो साल के थे, तब ही अपने मां-पिता के साथ केरल आ गए थे, उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई और कोलकाता में हुई, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया।
2009 में शुूरू हुई सियासी पारी (Shashi Tharoor)
इसके बाद 1978 में अंतर्राष्ट्रीय संबंध और मामलों में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। शशि थरूर ने 2009 में, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरु किया।
Shashi Tharoor ने 20 से अधिक किताबें लिखी हैं
शशि थरूर ने 20 से अधिक किताबें लिखी हैं, जिनमें "The Great Indian Novel", "Why I Am a Hindu", और "An Era of Darkness" नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। https://www.myneta.info/ क मुताबिक शशि थरूर के पास 56 Crore की संपत्ति है , जिसमें ₹49 करोड़+ चल संपत्ति है और वो एक आलीशान जीवन जीते हैं।
तिरुवनंतपुरम के आलीशान घर में रहते हैं शशि थरूर
उनके पास तिरुवनंतपुरम में एक 10.47 एकड़ की जमीन और आलीशान घर है। उनका पूरा नाम शशि कृष्णन चंद्रशेखरन थरूर है, उन्होंने तीन शादियां की है लेकिन उन्हें संतान केवल पहली शादी है, वो दो बेटों के पिता हैं।












Click it and Unblock the Notifications