PM-CM को हटाने वाले बिल पर Shashi Tharoor के सुर कांग्रेस से अलग, 'मुझे तो इसमें कोई बुराई नहीं दिखती'
Shashi Tharoor News: शशि थरूर अब तक कांग्रेस में ही हैं, लेकिन पार्टी की लगातार अनदेखी झेल रहे हैं। पिछले काफी समय से वह कई मुद्दों पर पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयान देते रहे हैं। विपक्षी दल जहां पीएम-सीएम या किसी अन्य मंत्री के 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने पर पद से हटाने वाले बिल का विरोध कर रहे हैं, तो थरूर यहां भी उल्टी चाल चल रहे हैं। कांग्रेस सांसद से जब इस बिल पर प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने कहा कि वैसे मुझे फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है। जितना मैंने समझा है, उससे मुझे इसमें कोई बुराई नहीं दिख रही है।
तिरुवनंतपुरम से लगातार चौथी बार सांसद चुने गए शशि थरूर लंबे समय से पार्टी में अपनी अनदेखी की शिकायत करते रहे हैं। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विदेश गए डेलिगेशन में उन्होंने सरकार की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद कांग्रेस के ही कई सांसदों ने उन पर हमला बोला और कहा कि वह अपने निजी विचार रख रहे हैं।

Shashi Tharoor ने किया सरकार का समर्थन
शशि थरूर ने पीएम-सीएम और मंत्रियों के 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने पर पद से हटाने संबंधी विधेयक पर सरकार की लाइन ली है। उन्होंने कहा, 'मैंने अब तक बिल का ड्राफ्ट नहीं देखा है और मुझे इसकी जानकारी नहीं है, तो मैं इस पर क्या प्रतिक्रिया दूं? हालांकि, पहली नजर में तो मुझे इसमें कोई बुराई नहीं दिखती है। अगर कोई दोषी करार दिया जाता है, तो नैतिक अधिकार पर उसे पद पर नहीं रहना चाहिए। यह तो कॉमन सेंस की बात है कि अगर आप 30 दिन तक जेल में रहते हैं, तो आपको पद पर नहीं रहना चाहिए।'
यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor ने नेताओं को दी कृष्ण से सीखने की सलाह, दिग्गी राजा ने PM Modi का नाम लेकर कसा तंज
शशि थरूर ने इस दौरान यह भी कहा कि मैंने अभी बिल का अध्ययन नहीं किया है। अगर इसे लाने के पीछे कोई और सोच है, तो फिर उसके लिए मुझे बिल को बहुत ध्यान से पढ़ना होगा। फिलहाल तो मैंने ऊपरी तौर पर देखा है तो न मैं इसके समर्थन में हूं और न ही इसके विरोध में है।
विपक्षी दल कर रहे बिल का जोरदार विरोध
विपक्षी दलों ने बिल का जोरदार अंदाज में विरोध किया है। लोकसभा में जैसे ही गृहमंत्री अमित शाह ने बिल का प्रस्ताव रखा विपक्षी दलों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी दौरान इंडिया अलायंस के कुछ सांसदों ने बिल की प्रति फाड़ दी और कागज के टुकड़े गृहमंत्री की तरफ उछाल दिए। इस पर काफी बवाल भी हुआ और सत्ता पक्ष के कुछ सांसद अमित शाह को बचाते नजर आए। कुछ विपक्षी सांसद शाह का माइक भी बंद करने की कोशिश करने लगे थे।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi के मोदी सरकार को घेरने की प्लानिंग में थरूर-तिवारी लगा रहे सेंध, बागियों के सामने कांग्रेस बेबस!












Click it and Unblock the Notifications