Shashi Tharoor ने नेताओं को दी कृष्ण से सीखने की सलाह, दिग्गी राजा ने PM Modi का नाम लेकर कसा तंज
Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस वक्त अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। वह पार्टी में साइडलाइन किए जाने की अपनी पीड़ा भी अक्सर साझा करते रहते हैं। अब जन्माष्टमी के मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के बहाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।
दरअसल एक्स पर शेयर किए अपने वीडियो में थरूर ने ने गीता और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े पहलुओं पर बात की थी। इसमें उन्होंने कृष्ण के गुणों का जिक्र करते हुए कहा कि राजनेताओं को उनसे सीखना चाहिए। उनके पोस्ट को रीशेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि क्या पीएम मोदी और अमित शाह इसका पालन करते हैं?

कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं की सोशल मीडिया पर तकरार
शशि थरूर ने श्रीकृष्ण के गुणों की तारीफ करते हुए कहा कि नेताओं को भी भगवान कृष्ण की तरह अपने से पहले जनता के कल्याण के बारे में सोचना चाहिए। थरूर ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि हम भगवान नहीं बन सकते हैं, लेकिन उनके गुणों से सीख सकते हैं। अब उनकी पोस्ट पर तंज कसते हुए दिग्गी राजा ने कहा कि गीता के जिस उपदेश को आपने शेयर किया है, क्या उसे पीएम मोदी और अमित शाह मानेंगे?
यह भी पढ़ें: 'इतना टची क्यों होना', शशि थरूर के खिलाफ BJP नेता की याचिका पर SC ने क्यों कहा ऐसा, आप भी पढ़ लीजिए पूरा मामला
Shashi Tharoor ने गीता उपदेश का किया जिक्र
शशि थरूर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि श्रीकृष्ण के लिए धर्म सर्वोपरि था। उनकी दूरदर्शी सोच और कूटनीति ही उन्हें विशिष्ट बनाती है। उन्होंने नेताओं से निजी हित के बजाय देश सेवा और समाज कल्याण के बारे में सोचने की अपील की। श्रीकृष्ण की कूटनीति का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दी थी।
थरूर ने गीता उपदेश का जिक्र करते हुए पोस्ट में आगे कहा कि महाभारत का युद्ध रोकने के लिए उन्होंने बातचीत की कोशिश की थी। अजब कूटनीति सफल नहीं हुई, तो उन्होंने पांडवों का मार्गदर्शन किया और सैन्य नीति से युद्ध जिताने में सफल रहे।
Digvijay Singh ने थरूर की पोस्ट के बहाने ली चुटकी
दिग्गी राजा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कहा कि आपको स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की बधाई! दिग्विजय सिंह ने भले ही अपनी पोस्ट में तंज पीएम मोदी और शाह के लिए किया हो, लेकिन निशाने पर थरूर ही हैं। पिछले कुछ वक्त से थरूर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आरोप झेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi के मोदी सरकार को घेरने की प्लानिंग में थरूर-तिवारी लगा रहे सेंध, बागियों के सामने कांग्रेस बेबस!












Click it and Unblock the Notifications