Shashi Tharoor: क्यों BJP में भी शामिल हो सकते हैं थरूर? वो 5 मौके जब PM मोदी और भाजपा सरकार के बने मुरीद

Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर इस समय केरल से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में अटकलों का बाजार गरम है। कभी सीपीएम (CPM) की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का संकेतों में ऑफर मिलता है तो कभी उनके बीजेपी में शामिल होने की कयासबाजियां शुरू हो जाती हैं। हाल में उन्होंने फिर से जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की तारीफ की है, उससे उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं फिर शुरू हैं।

केरल के तिरुवनंतपुरम से चार बार के कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को लेकर तब पार्टी में असहजता शुरू हुई, जब उन्होंने पिनराई विजयन की एलडीएफ (LDF) सरकार की तारीफों के पुल बांधने शुरू किए। कांग्रेस के नेता उनकी बेबाकी से बगलें झांकते नजर आ रहे थे कि एक बार फिर से वह मोदी सरकार के मुरीद बने नजर आने लगे। इस वजह से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, जिनकी बदौलत पार्टी को केरल में एक बड़ा चेहरा मिल सकता है?

shashi tharoor

हम यहां पर 5 ऐसे मौकों का जिक्र कर रहे हैं,जब थरूर ने अपनी कांग्रेस पार्टी की 'लाइन और हिदायतों' को नजरअंदाज करते हुए पीएम मोदी और उनकी सरकार की जमकर तारीफ की है-

Shashi Tharoor Congress: पहला) ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर मोदी सरकार को सराहा

शशि थरूर ने हाल ही में ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना की है। इस मुद्दे पर उन्होंने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक सेल्फी भी ली है,जो खूब वायरल हुई है।

Shashi Tharoor News: दूसरा) 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सफलता का दिया पीएम मोदी को श्रेय

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की बात है। विपक्ष ने बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए बहुत ही मजबूत किलेबंदी की कोशिश की थी। किसान आंदोलन की वजह से विपक्षी दलों के हौसले काफी बुलंद थे।

लेकिन,योगी आदित्यनाथ की सरकार फिर भी सत्ता पर काबिज रही। थरूर ने इसे पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत बताया और चुनाव अभियान में उनके 'जबरदस्त जोश और डायनामिक व्यक्तित्व' की जमकर सराहना की। क्योंकि, बीजेपी ने यूपी समेत अन्य राज्यों में भी धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

Shashi Tharoor BJP: तीसरा) विदेश दौरे के वक्त हर हाल में देश के प्रधानमंत्री के सम्मान का ध्यान रखने की दे चुके हैं दलील

2019 में एक मौके पर थरूर ने बड़े ही साफगोई से अपनी पार्टी की लाइन से अलग हटते हुए कहा कि देश में मोदी की नीतियों की आलोचना करना उनका अधिकार है, लेकिन जब प्रधानमंत्री विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं तो उनके सम्मान का ख्याल रखा जाना चाहिए।

Shashi Tharoor MP: चौथा) अच्छे कार्यों और अच्छी बातों के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ की कर चुके हैं वकालत

उसी साल थरूर ने एक मौके पर यहां तक कह दिया कि मैं पिछले 6 वर्षों से यह दलील दे रहा हूं कि जब भी नरेंद्र मोदी सही चीज कहते हैं या अच्छी चीजें करते हैं तो उनकी तारीफ होनी चाहिए।

Shashi Tharoor BJP: पांचवां) पीएम मोदी के बयानों के लिए गंवाना पड़ चुका है कांग्रेस का प्रवक्ता पद!

2014 में जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, थरूर ने तभी उनके बयानों के लिए उनकी तारीफ की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व को यह इतना नागवार गुजरा कि उसी साल अक्तूबर में उन्हें कांग्रेस के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया।

कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कांग्रेस से मतभेदों के बीच थरूर यहां तक कह चुके हैं कि सोचना पार्टी को है कि उनका क्या करना है, क्योंकि उनके पास अपने लिए विकल्पों की कमी नहीं है। इसी के बाद से उनके दूसरे दलों में जाने की अटकलों को हवा मिली है।

Shashi Tharoor Congress: बीजेपी में क्यों शामिल हो सकते हैं थरूर?

एक आंकड़े के मुताबिक केरल में 48% लोग शहरों में रहते हैं, जिनके बीच थरूर की अपनी व्यक्तिगत अच्छी छवि है। अगर इसे विधानसभा चुनावों के नजरिए से देखें तो 55 से 60 सीटें शहरी आबादी वाले वोटरों पर निर्भर हैं, जिनमें से बड़ा वर्ग थरूर को पसंद करता है। अगर बीजेपी को लगता है कि उनकी वजह से पार्टी को एक चेहरा मिल सकता है, फिर राजनीति में कुछ भी संभव है।

लेकिन, सवाल यही नहीं है कि क्या थरूर बीजेपी में शामिल हो सकते है? प्रश्न यह भी है कि क्या थरूर जैसी शख्सियत को बीजेपी में एंट्री मिलना आसान है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+