'वह प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर पता चल जाए, उसे...', पेपर लीक कांड के बीच शशि थरूर के ट्वीट पर मचा बवाल

Shashi Tharoor News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार (23 जून) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने पेपर लीक की हालिया घटनाओं के बीच उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं का मजाक उड़ाया है। उनके इस पोस्ट के पर कई भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

शशि थरूर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक उत्तर पुस्तिका पर सवाल लिखा था, ''उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं?'' इस सवाल का जवाब है, ''वो प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर पता चल जाए उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं।'' इसको शेयर कर शशि थरूर ने लिखा है, ''शानदार! परीक्षा पे चार्चा।''

Shashi Tharoor

ये भी पढ़ें- कौन है NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद, अब बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ सामने आई तस्वीर

भाजपा नेताओं ने शशि थरूर के पोस्ट पर क्या-क्या कहा?

भाजपा नेताओं ने शशि थरूर के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनकी निंदनीय टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शशि थरूर को उनकी ही शैली में जवाब देने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- NEET-UG Paper Leak Case: CBI ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दर्ज की पहली FIR, एक्शन में शिक्षा मंत्रालय

⚫️ सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा, ''ये सज्जन अक्सर विभिन्न संस्कृतियों (पहले पूर्वोत्तर और अब उत्तर प्रदेश) पर बहुत ही तीखे शब्दों में व्यंग्य करते रहते हैं। वे पागलपन के आगे झुक गए हैं, उनका दिमाग अलौकिक कोहरे में भटक रहा है।''

⚫️ वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''मैं अपने राज्य और उसके लोगों को इस तरह की निंदनीय टिप्पणियों के साथ स्टीरियोटाइप करके नीचा दिखाने में कोई मजाक (फन) नहीं देखता। यूपी का ऐसा अपमान निंदनीय है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।''

⚫️ भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने थरूर की पोस्ट को अन्य साथी भारतीयों को शर्मिंदा करने की बेशर्म राजनीति का नाम दिया।

⚫️ भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा, "शशि थरूर एक बार-बार अपराध करने वाला व्यक्ति है, जिसने पहले हमारे पूर्वोत्तर के भाइयों और बहनों का घोर अपमान किया था, जब उन्होंने उनके पारंपरिक पहनावे को अजीबोगरीब बताकर उनका मजाक उड़ाया था। एक गंभीर मुद्दे को कमतर आंकना, यह कहना कि यूपी धोखेबाजों का राज्य है, अक्षम्य है। फैंसी अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करने वाला जरूरी नहीं है कि कोई व्यक्ति सभ्य और गरिमामय हो।"

⚫️भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एक्स पोस्ट में कहा, ''शशि, आपको तुच्छता का सहारा लेना पड़ रहा है!! और ऐसा करके आप पूरे राज्य के लोगों की निंदा कर रहे हैं? आप यूपी को अपना नहीं मानते, क्योंकि आप उसका मजाक उड़ा रहे हैं। मैं केरल को इस तरह देखता हूं कि यह मेरा राज्य है, यह मेरे लोग हैं। होनहार, युवा, गतिशील केरलवासियों ने सेना में मेरे साथ काम किया है और 'टीम इंडिया' में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। जब आपके कद और बुद्धिमत्ता वाला व्यक्ति किसी राज्य का मजाक उड़ाता है, तो दूसरे क्यों नहीं उड़ाएंगे? और फिर क्या!!''

ये भी पढ़ें- 'सारी कोशिशें बेकार हो गईं', NEET PG परीक्षा कैंसिल होने से दुखी हुए छात्र, सोशल मीडिया पर छलका उनका दर्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+