NEET-UG Paper Leak Case: CBI ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दर्ज की पहली FIR, एक्शन में शिक्षा मंत्रालय
NEET-UG Paper Leak Case: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पहली एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने ये एफआईआर शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर दर्ज की है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मामला दर्ज किया है।
सीबीआई इस मामले में राज्यों में दर्ज एफआईआर को भी टेक ओवर करेगी। वहीं राज्यों ने जो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, उन्हें भी सीबीआई कस्टडी में लेगी। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए शिक्षा मंत्रालय ने एक समीक्षा की है। जिसके बाद इस मामले को सीबीआई को सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें- कौन है NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड अमित आनंद, अब बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी के साथ सामने आई तस्वीर
बिहार और गुजरात भेजेगी CBI अपनी टीम
रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई आज 23 जून को अंडरग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2024 परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश का पता लगाने के लिए अपनी एक टीम बिहार और गुजरात भेजने वाला है।
सीबीआई ने कहा है कि आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए सीबीआई ने विशेष टीमें गठित की हैं। सीबीआई की विशेष टीमें पटना और गोधरा भेजी जा रही हैं, जहां स्थानीय पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी इस बात को माना है कि 5 मई की परीक्षा में अनियमितताएं, धोखाधड़ी और अन्य मानदंडों के साथ समझौता किया गया है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम कुमार, जिनपर लगे NEET पेपर लीक कराने के आरोप
पेपर लीक कांड के बाद मोदी सरकार की हो रही है आलोचना
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की NEET-UG समेत राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचना हो रही है। परीक्षा के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि छह छात्रों ने 720 अंकों के साथ 61 अन्य को एक जैसे ही नंबर मिले हैं। जिसकी वजह से अंकों में वृद्धि के आरोप लगे।
अब इस मामले में दोबारा परीक्षा सात केंद्रों पर होगी, जिनमें से छह नए स्थान होंगे। अधिकारी ने यह भी बताया कि केंद्रों पर NTA और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा दोबारा आयोजित करने का फैसला NEET-UG में अनियमितताओं के आरोपों के बाद लिया गया, जिसमें पेपर लीक की रिपोर्ट भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक: 'एक रात पहले मेरे पास था प्रश्न पत्र', आरोपी अनुराग यादव ने बताया कैसे उसके फूफा ने कराई सेटिंग












Click it and Unblock the Notifications