शशि थरूर के सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री शशि थरूर को सीने में दर्द की शिकायत पर शनिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। थरूर को पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था इसके बाद उन्हें जनरल वार्ड में स्थांतरित कर दिया गया।
एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि थरूर की हालत अब स्थिर है। मालूम हो कि थरूर की तीसरी बीवी सुनंदा का शव शुक्रवार को लीला होटल के रूम नंबर 345 में पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम आज एम्स में ही होने वाला है जिसकी वीडियोग्राफिक आज होगी।
शशि थरूर की पत्नी की अकस्मात मौत पर लोग काफी अंचभित हो गये हैं। लोगों ने ट्विटर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। आपको बता दें कि साल 2010 में सुनंदा ने शशि से शादी की थी।
सुनंदा के पहले पति संजय रैना थे, उनसे तलाक के बाद उन्होंने केरल के कारोबारी सुजीत मेनन से शादी की, जिनकी 1997 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सुजीत मेनन से सुनंदा को 21 का बेटा है। जबकि थरूर को अपनी पहली शादी से दो बेटे हैं।













Click it and Unblock the Notifications