सुनंदा पुष्कर की मौत से हर कोई हैरान: ट्विटर पर जताया दुख

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की शुक्रवार को मौत हो गई है। वह दिल्ली के लीला होटल के तीसरी मंजिल के रूम नंबर 345 में बिस्तर पर पड़ी हुई मिली। सुनंदा की इस अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान और परेशान हैं। सुनंदा की मौत की खबर आग की तरह फैल गयी है।

फिलहाल सुनंदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और होटल को सील कर दिया गया है औऱ पुलिस सुनंदा की मौत का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।

शशि थरूर की पत्नी की अकस्मात मौत पर लोग काफी अंचभित हो गये हैं। लोगों ने ट्विटर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। आपको बता दें कि साल 2010 में सुनंदा ने शशि से शादी की थी। सुनंदा के पहले पति संजय रैना थे, उनसे तलाक के बाद उन्होंने केरल के कारोबारी सुजीत मेनन से शादी की, जिनकी 1997 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सुजीत मेनन से सुनंदा को 21 का बेटा है।

पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लगता है फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। कहा जा रहा है कि शशि थरूर के सरकारी आवास में पेंटिंग का काम हो रहा था इसलिए गुरूवार की रात को शशि थरूर और सुनंदा लीला होटल में रहने आये थे और शुक्रवार दिन से सुनंदा पूरी तरह से अकेली थीं।

सुनंदा की मौत पर कई जानी-मानी हस्तियों ने ट्विट करके हैरानी जताई है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगी है।

आगे की खबर स्लाइडों में...

मधु किश्वार

मधु किश्वार

कभी-कभी कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको अंदर से हिलाकर रख देता है। मैं अपने दुख को बयां नहीं कर सकती हूं। सुनंदा क्यों किया ऐसा तुमने?

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी

सुनंदा की मौत की खबर वाकई में काफी दुखद है। मैं उनकी सकारात्मकता और जिंदादिली की कायल थी, सोचा ना था कि एक दिन ऐसी खबर सुनूंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

 सोनू निगम

सोनू निगम

जाने-माने गायक सोनू निगम ने कहा अरे यह क्या किया सुनंदा..सुनंदा तुम तो बहुत बहादुर थी...मेरी अच्छी दोस्त थी। तुम ऐसा कैसे कर सकती हो...तुम्हारा जाना मेरे पर्सनल लॉस है क्योंकि आज मैनें अपनी दोस्त को खो दिया।

उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्विट किया है.. जो भी हुआ वह अजीब और दुखद है।

प्रीतिश नंदी

प्रीतिश नंदी

जाने-माने पत्रकार प्रीतिश नंदी ने भी ट्विट किया है..सुनंदा चली गयी।..उनका अंतिम ट्विट मुझे अब भी याद है.. जो हुआ काफी कष्टकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+