Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajay pathak bhajan: मशहूर भजन गायक अजय पाठक के 5 लोकप्रिय भजन के VIDEOS

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शामली में रहने वाले सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार की सनसनीखेज तरीके से की गई हत्या ने हर किसी को सन्न कर दिया है। शामली ही नहीं आस-पास के इलाके में भी इसी वारदात की चर्चा का दौर जारी है। हर कोई बस यही सवाल कर रहा कि आखिर कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि गायक ही नहीं उनके पूरे परिवार की निर्ममता से हत्या कर दे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि भजन गायक का बेहद करीबी शिष्य ही है। फिलहाल पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। आइये नजर डालते हैं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक अजय पाठक के गाए खास भजन पर, जिन्हें श्रोताओं ने खासा पसंद किया।

अजय पाठक के खास भजन, जिन्हें किया गया खासा पसंद

पूरा मामला मंगलवार को सामने आया जब भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा पाठक और बेटी की धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। यही नहीं अभी इनकी हत्या की जांच चल ही रही थी तभी मंगलवार देर रात भजन गायक के 10 साल के बेटे का अधजला शव भी पुलिस ने उनकी कार से बरामद किया।

अपने ही शिष्य ने खत्म कर दिया अजय पाठक का पूरा परिवार

अचानक सामने आई इस वारदात को लेकर पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई, दूसरी ओर एक साथ चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज की और जल्द ही भजन गायक की हत्या के आरोप में उनके करीबी शिष्य हिमांशु सैनी को गिरफ्तार कर लिया। हिमांशु कैराना के एक गांव का रहने वाला है।

पुलिस के सामने आरोपी हिमांशु ने कबूला जुर्म

पुलिस के मुताबिक, गायक अजय पाठक के शिष्य हिमांशु ने उनके परिवार को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। एसपी विनीत जयसवाल के अनुसार हिमांशु ने सबसे पहले पहली मंजिल पर सो रहे अजय पाठक पर हमला किया और कई वार किए। इसके बाद उसी कमरे में दवाई लेकर सो रही उनकी पत्नी स्नेहा पर चाकू से वार कर मार डाला। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को मारा।

कैराना का रहने वाला था आरोपी हिमांशु

पुलिस ने बताया है कि हत्यारोपी हिमांशु सैनी ढाई साल से अजय पाठक की भजन मंडली में शामिल था। उसका अजय पाठक के घर काफी आना-जाना था। पुलिस की मानें तो हिमांशु के अजय पाठक पर 60 हजार रुपए थे। जिन्हें मांगने पर गायक ने उसे बेइज्जत किया था। इसे इस वारदात के पीछे बड़ी वजह माना जा रहा है। फिलहाल हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।

वारदात वाली रात अजय पाठक के घर पर ही सोया था हिमांशु

जानकारी के मुताबिक हत्या का आरोपी हिमांशु मशहूर गायक अजय पाठक की मंडली में उनका सबसे खास शिष्य था। वो हर काम में आगे माना जाता था, मंडली के साथ गाने बजाने और कार चलाने में भी वो एक्सपर्ट था। बताया जा रहा कि जिस रात ये वारदात हुई वो अजय पाठक के घर पर ही सोया था। उनके पैर भी दबाए और इस दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें:- शामली अजय पाठक मर्डर केस: कब मारा, कैसे मारा, क्यों मारा, हर सवाल का जवाब, पुलिस की जुबानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+