Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शामली अजय पाठक मर्डर केस: कब मारा, कैसे मारा, क्यों मारा, हर सवाल का जवाब, पुलिस की जुबानी

भजन हिमांशु पाठक परिवार मर्डर केस: शिष्य हिमांशु ने किसी फिल्मी कहानी की तरह ली चारों लोगों की जान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शामली में भजन गायक अजय पाठक और उनके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गायक के शिष्य हिमांशु सैनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि परिवार के चार लोगों की हत्या हिमांशु ने की, जो गायक के परिवार का काफी करीबी था। शामली जिले की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले भजन गायक अजय पाठक, पत्नी स्नेहा पाठक और उनकी 12 साल की बेटी वसुंधरा के शव मंगलवार को घर से मिले थे। तीनों लोगों की धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या की गई थी। वहीं उनके 10 साल के बेटे भागवत का अधजला शव पुलिस ने उनकी कार से मंगलवार देर रात बरामद किया था।

हिमांशु ने चारों लोगों को मारा, गायक के बेटे का शव गाड़ी में लिए घूमता रहा

हिमांशु ने चारों लोगों को मारा, गायक के बेटे का शव गाड़ी में लिए घूमता रहा

पुलिस ने हत्यारोपी हिमांशु सैनी को गिरफ्तार किया है, जो कैराना के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, गायक अजय पाठक के शिष्य हिमांशु ने उनके परिवार को धारदार हथियार से काटकर मार डाला। एसपी विनीत जयसवाल के अनुसार हिमांशु ने सबसे पहले पहली मंजिल पर सो रहे अजय पाठक पर हमला किया और कई वार किए। इसके बाद उसी कमरे में दवाई लेकर सो रही उनकी पत्नी स्नेहा पर चाकू से वार कर मार डाला। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को मारा।

हिमांशु चारों की हत्या करने के बाद शवों को अजय की गाड़ी में छिपाकर कहीं नष्ट करना चाहता था। अजय और उनकी पत्नी के शवों को गाड़ी तक ले जाने में कामयाब नहीं हो सका। ऐसे में उसने अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी की लाश को घर में ही कमरे में बंद कर दिया और बेटे को गाड़ी की डिग्गी में डालकर निकल गया।

गाड़ी की डिग्गी में शव डाले घूमता रहा

गाड़ी की डिग्गी में शव डाले घूमता रहा

आरोपी 10 साल के भागवत का शव कार में डालकर उसे कहीं गायब करने की गरज से घूमता रहा। शव लेकर वह यूपी, हरियाणा के बीच घूमता रहा। पानीपत में उसने गाड़ी में आग लगा दी ताकि शव भी जल जाए। इसी दौरान वो पकड़ में आया। पुलिस ने गाड़ी से बच्चे का अधजला शव भी बरामद किया।

उधार ना देने पर हत्या!

उधार ना देने पर हत्या!

पुलिस ने बताया है कि हत्यारोपी हिमांशु सैनी ढाई साल से अजय पाठक की भजन मंडली में शामिल था। उसका अजय पाठक के घर काफी आना-जाना था। पुलिस की मानें तो हिमांशु के अजय पाठक पर 60 हजार रुपए थे। जिन्हें मांगने पर गायक ने उसे बेइज्जत किया था। इसे इस वारदात के पीछे बड़ी वजह माना जा रहा है। फिलहाल हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।

एक साथ उठी परिवार के तीन लोगों की अर्थी

एक साथ उठी परिवार के तीन लोगों की अर्थी

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी का शव घर पहुंच गए। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजन चारों शवों का अंतिम संस्कार एक साथ करना चाहते थे लेकिन बेटे भागवत का शव बाद में मिलने की वजह से परिजनों को साथ में नहीं मिल सका भागवत का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम और डीएनए जाांच के लिए रोहतक भेजा दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+