शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात, वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस की कमान
कांग्रेस ने कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बदले हैं। शक्तिसिंह गोहिल को गुजरात प्रदेश प्रभारी की कमान सौंपी गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कर्नाटक जीत से पार्टी में खुशी की लहर है। इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। इसके साथ ही कई राज्यों में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं।
कांग्रेस पार्टी ने राज्य सभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल को दिल्ली और हरियाणा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर गुजरात प्रदेश की कमान सौंपी है। उनके स्थान पर दीपक बाबरिया को हरियाणा और दिल्ली का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
लोकसभा सांसद वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्षा गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस की कमान सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर थे। शक्ति सिंह गोहिल जगदीश ठाकोर की जगह लेंगे।
Recommended Video

पिछले साल हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बेहद शर्मनाक हार मिली थी। इसके बाद जगदीश ठाकोर ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी। अब पार्टी ने उनकी जगह शक्ति सिंह को नियुक्त किया है।वहीं, इससे पहले एवी सुब्रमण्यम पुदुचेरी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। मुंबई की कमान भाई जगताप के हाथों में थी। कांग्रेस ने अब मुंबई कांग्रेस की जिम्मेदारी वर्षा गायकवाड़ को दी है।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बदलाव कर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाले हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस फिर से सरकार बनाने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi- कांग्रेस पार्टी के लिए Lucky Charm साबित हुई प्रियंका गांधी












Click it and Unblock the Notifications